फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gorakhpur and Ghazipur cause notices to skippers

गोरखपुर व गाजीपुर के कप्तानों को कारण बताओ नोटिस 

Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur and Ghazipur cause notices to skippers
पुल‌िस - फोटो : बरेली, अमर उजाला
थाना बारादरी में घुसकर बलवा व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोपी चर्चित रामवृक्ष यादव व उसके सहयोगी प्रेमचन्द्र की गिरफ्तारी को भेजे गए वारंटों पर तामीला के संबंध में कोई रिपोर्ट न भेजने पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति सिंह ने गाजीपुर व गोरखपुर के पुलिस कप्तानों को कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। 
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार 21 सितंबर 2013 को दरोगा सुनील कुमार ने रिपोर्ट लिखायी कि रामवृक्ष यादव ने 22 अन्य के साथ थाना बारादरी में घुसकर मारपीट व सरकारी कामकाज में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 23 लोगों के  खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति सिंह की सख्ती के चलते 21 लोग न्यायालय में उपस्थित हो गए लेकिन रामवृक्ष यादव की न्यायालय में उपस्थित सुनिश्चित कराने को गाजीपुर व प्रेमचन्द्र की उपस्थित को गोरखपुर के पुलिस कप्तानों को वारंट भेजे गए थे लेकिन इन दोनों स्थानों से न तो तामीला की सूचना आयी और न ही कोई अन्य आख्या प्राप्त र्हुई। 
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए एसीजेएम ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 17 नवंबर की तिथि नियत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed