फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fourteen-year-old child was frightened, depleted Phoenix Mall

चौदह साल के बच्चे ने डराया, खाली हो गया फिनिक्स मॉल

Wed, 28 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 28 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fourteen-year-old child was frightened, depleted Phoenix Mall
फीन‌िक्स माल में बम ‌न‌िरोधक दस्ता
बीबीएल स्कूल में आठवीं में पढ़ने वाले चौदह साल के किशोर ने फिनिक्स मॉल में बम की अफवाह फैलाकर सनसनी फैला दी। उसने एसआरएस सिनेमा के बुकिंग काउंटर पर फोन कर कहा कि मैं ओसामा बोल रहा हूं, ओडी-4 में बम रखा है। बच्चे की इस शरारत के बाद बीस मिनट में फिनिक्स मॉल को खाली करा लिया गया। लोगों में दहशत भर गई और एक दूसरे से सवाल करने लगे। पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगीं। कुछ देर में ही बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। चार घंटे तक एक-एक कोना छाना गया लेकिन बम नहीं मिला। तबतक शरारती भी ट्रेस कर लिया गया था। उसने बताया कि मस्ती में दोस्तों के साथ ऐसा कर बैठा।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर इलाके के वीर सावरकर नगर में रहने वाली महिला समाजसेवी का बेटा आठवीं का छात्र शिव नगर में रहने वाले दोस्त के घर मंगलवार की दोपहर एक बजे बैठा था। यहां उसके दो दोस्त और आए हुए थे। चारों में दो दोस्त वीडियो गेम खेल रहे थे। एक कंप्यूटर पर लगा था। दोस्तों से बोर होने की बात कहते हुए उसने अखबार उठाकर पढ़ना शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी नजर एसआरएस सिनेमा के बुकिंग काउंटर के नंबर पर पड़ गई। कहने लगा कि कहने लगा मैं भी फोन करके मस्ती करता हूं। फोन करके बताऊंगा कि फिनिक्स मॉल में बम है। साथियों ने उसे समझाया, लेकिन नहीं माना। छात्र ने दोपहर 1.18 बजे फिनिक्स माल के एसआरएस सिनेमा के काउंटर पर फोन किया तो मनु चौरसिया नाम के कर्मचारी ने उठाया। फोन उठाते ही छात्र ने कहा कि ओडिटोरियम नंबर चार में सीट के नीचे बम रखा है। मनु ने पूछा आप कौन बोल रहे हैं तो छात्र ने फोन काट दिया। मनु ने फौरन ही उस नंबर पर बैक कॉल करके पूछा आप कहां से और कौन बोल रहे हैं। उधर से जवाब मिला ओबामा बोल रहा हूं और जोर से हंसने के बाद छात्र ने फोन काट दिया। बम की सूचना मिलते ही मनु घबराकर सिक्योरिटी इंचार्ज के पास पहुंच गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पहले इज्जतनगर इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा पहुंचे। थोड़ी देर में सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही फिनिक्स मॉल के स्टाफ ने बीस मिनट के अंदर सायरन बजाकर मॉल खाली करा लिया था। बम निरोधक टीम और डॉग स्क्वाड की छानबीन में ओडी में कुछ नहीं मिला। एटीएस की मदद से फोन करने वाले की लोकेशन का पता लगाकर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। दोस्त की मदद से आरोपी नाबालिग छात्र को थाने बुलाया गया। शाम करीब साढ़े चार बजे फिनिक्स मॉल में नए ग्राहकों की एंट्री को इजाजत मिल पाई। बम की सूचना से करीब तीन घंटे कर्मचारियों की सांसें थमीं रहीं। 
विज्ञापन

वीर सावरकर नगर के नाबालिग छात्र ने फिनिक्स मॉल में बम की सूचना देकर सबको परेशान किया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा- आकाश तोमर, एएसपी सीओ तृतीय  
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक दोस्त की मदद से पकड़ा गया नादान
फिनिक्स मॉल में बम की सूचना देकर सनसनी फैलाने वाले नाबालिग छात्र को पुलिस ने फेसबुक की मदद से पकड़ लिया। छात्र ने अपने फोन नंबर 9219447203 से एसआरएस सिनेमा के बुकिंग नंबर पर 7310634588 नंबर पर कॉल करके बम की फर्जी सूचना दी थी। आईडी और लोकेशन से एटीएस ने आरोपी का पता लगा लिया। आरोपी का नाम आते ही फेसबुक पर उसका दोस्त तलाशा तो फिनिक्स मॉल में ही टैटू बनाने वाले सारस्वत प्रताप सिंह राठौर मिल गए। उनसे हाल में ही छात्र की चैटिंग भी हुई थी। 22 अक्तूबर को उसने टैटू बनवाने को तारीख ले रखी थी। सारस्वत प्रताप सिंह राठौर से जानकारी की गई तो उन्होंने छात्र को फोन करके बुलाकर पुलिस को सौंप दिया। 
पिता के आते ही सच्चाई बता दी
छात्र को यह अंदाजा भी नहीं था कि उसकी हरकत इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा कर देगी। थाने बुलाने पर एटीएस के इंस्पेक्टर वीर सिंह के साथ उप निरीक्षक मंजीत सिंह और राजीव चौहान ने छात्र से पूछताछ की तो कहने लगा अंकल उसने फोन ही नहीं किया। वह तो अपने दोस्त के घर पर था। मोबाइल घर पर ही रह गया था। घर में उसकी मम्मी और इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली उसकी बहन थी। छात्र के पिता आगरा की आइसक्रीम फैक्ट्री में अधिकारी है। मंगलवार को वह भी घर आए हुए थे। उनके थाने आते ही छात्र ने सच्चाई बतानी शुरू कर दी। छात्र ने फोन करने की बात कुबूल करके सॉरी भी बोली। कहने लगा कि उसने मस्ती करने को फोन किया था।  बेटे की हरकत सुनकर समाज सेविका मां भी हैरान हैं। उनका कहना है कि  यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका बेटा इस तरह की हरकत कर सकता है। वह उस पर पूरी तरह से निगाह रखती थीं। हर पंद्रह मिनट में वह उसे फोन करके घर से आने के बारे में पूछती हैं।
घबराहट इतनी थी कि हाथ कंपकंपा गए
फिनिक्स मॉल में बम की सूचना के बाद लोगों में घबराहट इतनी थी की शोरूम और दुकानों में ताला लगाते हुए हाथ कंपकंपा गए। एसआरएस सिनेमा की सुरक्षा कर्मी मीना संब्बल ने बताया कि तकनीकि खराबी की बात कहकर सिनेमा बंद कराकर दर्शकों को सुरक्षित निकाला गया। यहां कोई भगदड़ नहीं मची। इसके बाद सायरन बजने पर भीड़ फिनिक्स मॉल से निकल गई। आजमनगर के जुनैद ने बताया कि  बम की सूचना के बाद फिनिक्स मॉल में दुकानों के शटर गिरने लगे। खौफ इतना था कि ताले लगाते हुए लोगों के हाथ कं पकंपा गए थे। सुरेश शर्मा नगर के हिमालयन गुप्ता ने बताया कि सिक्योरिटी ने गंभीरता से काम लिया। तकनीकि खराबी की सूचना देकर भीड़ को आराम से मॉल से निकाल दिया। रमन, सोनी और आफरीन भी बम की सूचना से दहशत में थीं। उन्होंने कहा कि शाम को क्लीयर होने के बाद ही हम लोग शोरूम पर लौटे।   
मॉल मैनेजर ने लिखाया मुकदमा
फिनिक्स मॉल के मैनेजर संदीप पांडेय की तरफ से इज्जतनगर पुलिस ने फोन करके फर्जी सूचना देने वाले छात्र के खिलाफ लोकशांतिभंग करने और घमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।  

शरारत से सजा तक 
दोपहर-1.18 बजे आठवीं के छात्र ने फोन किया
दोपहर-1.35 बजे सिपाही चेतेंद्र सिंह चौहान को सूचना मिली
दोपहर 1.45 बजे पुलिस फिनिक्स माल पहुंच गई
दोपहर-1.38 बजे तक फिनिक्स मॉल खाली कराया
दोपहर-2.15 बजे बम निरोधक दस्ते ने ओडी खंगाला
दोपहर-2.20 बजे डॉग स्क्वायड भी छानबीन को पहुंचा
दोपहर-2.30 बजे एएसपी बोले, ओडी में कुछ नहीं मिला
दोपहर-3.00 बजे एसपी सिटी फिनिक्स माल पहुंच गए
दोपहर-3.15 बजे पुलिस ने दोस्त की मदद से छात्र को पकड़ा
शाम-5.30 बजे फिनिक्स मॉल में ग्राहकों की एंट्री शुरू हुई
छूटे शो की फिल्म दिखाई जाएगी
फिनिक्स मॉल से सिक्योरिटी ऑफीसर असीम कक्कड़ का कहना है कि बम की सूचना के समय एसआरएस के ओडिटोरियम चार में पिंक फिल्म चल रही थी। जिन लोगों के आगे से शो छूटे हैं, उनको फिल्म दोबारा दिखवा दी जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed