{"_id":"6acbf47b93affa783006e7d3","slug":"two-youths-arrested-for-making-lewd-remarks-at-women-and-female-students-bareilly-news-c-4-bly1015-986084-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिलाओं-छात्राओं पर फब्तियां कस रहे दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिलाओं-छात्राओं पर फब्तियां कस रहे दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को देखकर अश्लील गाने गाने और अभद्र हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज करके पकड़े गए युवकों का चालान किया गया है।
कैंट थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, दरोगा राजीव पटेल शनिवार शाम पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मिशन शक्ति टीम प्रभारी भारती रानी भी अपनी टीम के साथ मौजूद थीं। पुलिस टीम जब बिशप स्कूल के सामने सेंट स्टीफंस चर्च के पास पहुंची तो वहां दो युवक फूलबाग और स्कूल आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गाते दिखे।
वे अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे और अश्लील इशारे भी कर रहे थे। इन हरकतों से महिलाएं और लड़कियां असहज महसूस कर रही थीं। पुलिस को देखकर दोनों युवक फूलबाग की ओर तेजी से चलने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी लाल फाटक और देव सिंह निवासी कांधरपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
एसएसपी से भी हुई शिकायत
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ये दोनों युवक बिशप स्कूल के बच्चों को भी अक्सर परेशान करते थे। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन पहले भी थाने में शिकायत कर चुका था। इनकी हरकतों की जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य के पास भी पहुंची थी। इसके बाद इनके पीछे टीम लगाकर गिरफ्तारी की गई।