{"_id":"6acbf53fcdab9d44450ff44c","slug":"teenage-ac-mechanic-dies-after-falling-from-tractor-trolley-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175254-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एसी मैकेनिक किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर एसी मैकेनिक किशोर की मौत
विज्ञापन
डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी मोहम्मद हसनैन के बेटे अहद खान (16) की शनिवार को मुरादाबाद बाईपास रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई। वह परिवार के साथ रामपुर जिले की खबरिया दरगाह से लौट रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
अहद एसी मैकेनिक का काम करता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कट लगने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पिता मोहम्मद हसनैन ऑटो-टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन भाइयों में अहद दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा मुरादाबाद में हुआ था। वहां की पुलिस कार्रवाई कर रही है। संवाद