{"_id":"6acbf5837271de28a40ffe07","slug":"excise-department-raids-amiri-club-bar-case-registered-for-possessing-liquor-without-a-permit-chandigarh-news-c-87-1-pan1011-142524-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अमीरी क्लब के बार में आबकारी विभाग की रेड, बिना परमिट शराब रखने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अमीरी क्लब के बार में आबकारी विभाग की रेड, बिना परमिट शराब रखने पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित अमीरी क्लब के बार में आबकारी विभाग की टीम ने देर रात औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान शराब से संबंधित नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। बार में रखी शराब के वैध पास और परमिट मांगने पर दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके अलावा विदेशी शराब की दो बोतलें बिना वैध लेबल के मिलीं, जबकि बीयर की बोतलों पर केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए होने का उल्लेख था।
आबकारी निरीक्षक की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बार इंचार्ज अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टीम ने रात करीब 10 बजे क्लब में छापेमारी की। टीम ने बार में रखी शराब के संबंध में इंचार्ज से वैध पास और परमिट दिखाने को कहा, लेकिन वह दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा सका। इसके बाद टीम ने वहां रखी शराब की बोतलों और उन पर लगे लेबल की जांच की।
जांच के दौरान जेमसन और ग्लेनफिडिच 12 ईयर की एक-एक बोतल बिना वैध लेबल के मिली। इसके अलावा शैंपेन सुला की सात बोतलें और किंगफिशर अल्ट्रा बीयर की 330 एमएल वाली 24 बोतलों का एक केस बरामद हुआ। बीयर की बोतलों पर ‘सेल फॉर ओनली चंडीगढ़’ का मार्का लगा था। आबकारी विभाग की शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब जांच के दौरान शराब के स्रोत, जरूरी दस्तावेजों और नियमों के उल्लंघन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।