{"_id":"6acbf564bb6e429744031bfe","slug":"the-case-regarding-the-registration-of-a-fraudulent-succession-claim-will-be-investigated-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103584-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फर्जी वरासत दर्ज कराने के मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फर्जी वरासत दर्ज कराने के मामले की होगी जांच
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्रीय लेखपाल पंकज यादव पर रिश्वत लेकर फर्जी वरासत की रिपोर्ट तैयार करने के मामले की जांच होगी। मामले में संज्ञान लेकर एसडीएम ने संबंधित अधिकारी से फाइल मंगाई है। उसके बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
फर्रखपुर मझौआ गांव निवासी पीड़िता अनवर जहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति स्वर्गीय सुलेमान खान की मृत्यु के बाद उन्होंने करोड़ों की जमीन के लिए नियमानुसार वरासत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। आरोप है कि पति के भाइयों के पुत्रों सदाकत खां, शहंशाहवली, शराफत खां, अशफाक खां व इंतजार खां ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज यादव के साथ मिलकर एक षड्यंत्र रचा। पीड़िता का आरोप है कि लेखपाल पंकज यादव ने मोटी रकम लेकर नायब तहसीलदार न्यायालय में फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी कि सुलेमान खान की शादी ही नहीं हुई थी और वे अविवाहित मरे हैं।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाए जाने की तैयारी है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए नायब तहसीलदार कोर्ट से फाइल मंगाई जाएगी। पत्रावली में मौजूद सभी दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। यह लापरवाही किस स्तर पर हुई और इसके पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है। इसकी पूरी जांच एसडीएम स्तर पर कराई जाएगी। सोमवार को पत्रावली की विधिवत जांच प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि प्रकरण की पत्रावली तलब कर उसकी जांच की जाएगी। उसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उस आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद