{"_id":"b3588dec704b58390f594ca5c97e4393","slug":"four-killed-in-road-accidents-including-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में महिला समेत चार की मौत
बरेली
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। बसई का 22 वर्षीय गिरीश उर्फ गिंटू धनेटा फाटक के रास्ते बाइक से घर लौट रहा था। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर जुन्हाई-मकड़ीखोय के बीच बृहस्पतिवार रात लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पीएचसी फतेहगंज पश्चिमी पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक तीन भाइयों, चार बहनों में सबसे बड़ा था। साल भर पहले ही शेरगढ़ के गांव जुआ मोहम्मदपुर से उसकी शादी हुई थी।
इज्जतनगर के अदलखिया निवासी 24 वर्षीय रुकुम सिंह शुक्रवार सुबह तड़के खेत पर पैदल जा रहा था। केसरपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर लालपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भुता के नवादा ब्रहमान निवासी 35 वर्षीय तेजराम जानवर खरीदने के लिए रजऊ की तरफ आ रहा था। उसे भी वाहन टक्कर मारकर भाग गया। तेजराम की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी रामदेव ने बताया कि उसके पास 35 हजार रुपये थे। दुर्घटना के बाद कोई उसके पास से पैसे निकाल ले गया। सतुइया खास के ताराचंद की 35 साल की पत्नी देवकी देवी 21 जनवरी को भी लकड़ी बीनने जंगल गई थी। राजश्री हास्पिटल के सामने अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया था। निजी अस्पताल में उसने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।