फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five incidents of loot crooks grabbed nine opened

नौ बदमाश पकड़कर खोल दीं लूट की पांच घटनाएं

Fri, 23 Dec 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 23 Dec 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five incidents of loot crooks grabbed nine opened
Five incidents of loot crooks grabbed nine opened - फोटो : Five incidents of loot crooks grabbed nine opened
पुलिस ने नौ बदमाशों को पकड़कर प्रेमनगर, बारादरी और इज्जतनगर में हुई पर्स लूट की पांच घटनाएं खोलने का दावा किया है। बदमाशों के पास एक क्वालिस कार, चार बाइक और बीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गैंग का सरगना रवि उर्फ रबिया निवासी राम गंगा अंगूरी टांडा थाना सुभाषनगर अभी फरार है।  
विज्ञापन

एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे शहर में वाहन चेकिंग कराई जा रही थी। पुलिस को जानकारी मिली कि डेलापीर के पास लाल रंग की क्वालिस कार डीएल-3सी-वी-9970 से चार शातिर लुटेरे असलहाें से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। टीम प्रभारी सुभाष यादव, एसचओ प्रेमनगर महेंद्र सिंह और एसएसआई बारादरी जेपी यादव आदि ने डेलापीर तिराहे पर घेराबंदी कर ली और सौ फुटा रोड की तरफ से आ रही क्वालिस कार को रोक लिया। उसमें सवार चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, दो चाकू और कुछ रुपये बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शोएब उर्फ साहिल निवासी कुंडरा आश्रम थाना परौर, संजीव कुमार निवासी खमरिया (शाहजहांपुर), नन्नू उर्फ सागर निवासी संजयनगर थाना बारादरी, आमिर हुसैन निवासी रामगंगा अंगूरी टांडा थाना सुभाषनगर बताया। इन बदमाशों ने प्रेमनगर में लूट की दो, बारादरी में एक, फरीदपुर में एक और इज्जतनगर में मदरसा शिक्षिक रुखसाना का पर्स और रुपये लूटना स्वीकार किया। पकड़े गए बदमाशों के बताने पर घटनाओं में शामिल राम गोपाल कश्यप निवासी संजय नगर थाना बारादरी, अभिषेक चौहान, सोनू गंगवार, पंकज कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


सनी मौर्य के घर रखते थे लूट और चोरी की बाइक
बदमाश सनी मौर्य ने बताया कि गैंग जो भी बाइक चोरी या लूटता था वह बाइक उसके घर छुपाकर रखी जाती थी। इसके बाद मौका लगने पर बाहर बेचने ले जाई जाती थी। गैंग ने सीतापुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत और बरेली में वाहन लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


... तो खुलासे की पटकथा भी तैयार की गई
एसपी सिटी की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी 22 दिसंबर को अपराह्न लगभग दो बजे दिखा रही है जबकि एसएसपी के पीआरओ ने पुलिस, प्रशासन और प्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप पर दोपहर 1.28 बजे ही एसएमएस डाल दिया था कि प्रेमनगर में पकड़े गए लुटेरों और वाहन चोरों के गैंग के संबंध में प्रेसवार्ता एसपी सिटी द्वारा सीओ प्रथम के आफिस में की जाएगी। अब पुलिस और पीआरओ के प्रेस नोट पर गौर दिया जाए तो दोनों भिन्न हैं। इससे साफ हो गया कि इस खुलासे की पटकथा भी मनगढ़ंत तरीके से लिखी गई और खुलासा कर मीडिया के सामने वाहवाही कर दी गई। 

चब्बनी ने कहा, मेरी हैं दस महिला मित्र
लूट और चोरी की घटनाओं के खुलासे के दौरान एसपी सिटी ने पकड़े गए नई उम्र के बदमाशों की प्रेम कहानियों का भी खुलासा किया। एसपी ने मीडिया से कहा वह खुद पकड़े गए बदमाशों से उनकी महिला मित्रों के बारे में पूछ लें, एक एक की तीन तीन हैं। इस पर एक बदमाश अभिषेक उर्फ चब्बनी ने कहा कि उसकी दस महिला मित्र हैं। 

एक महिला ने पहले ही कर दिया था आगाह
पकड़े गए बदमाश बारादरी इलाके की एक महिला के संपर्क में रहते थे। सभी उसके घर आते जाते थे। इस महिला का पुलिस से भी गहरा कनेक्शन बताया जाता है इसीलिए महिला ने घर आने जाने वाले इन बदमाशों को आगाह करते हुए कहा था कि सब भाग जाओ वरना पकड़े जाओगे। 


रवि के पकड़े जाने पर होगा बदायूं की घटना का पर्दाफाश
बताया जाता है कि बदमाशों का गैंग घूम फिर कर वारदात करता था। गैंग के बदमाश अकेले रहने वाले बुजुर्गों को भी निशाना बनाते थे। इन बदमाशों ने बदायूं के सर्राफा व्यापारी के घर को भी निशाना बनाया था। चूक हो जाने पर बदमाश यहां से भाग गए थे। यहां क्या वारदात की इसका खुलासा गैंग के सरगना रवि के पकड़े जाने पर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed