{"_id":"571d29174f1c1b967f8b565a","slug":"fingerprints-can-open-the-secret-booty","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिंगर प्रिंट खोल सकते हैं लूट का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिंगर प्रिंट खोल सकते हैं लूट का राज
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बाग में सराफ प्रदीप अग्रवाल के घर हुई लूट की वारदात में पुलिस को 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिले हैं। पुलिस की टीम ने रविवार को सराफ के घर जाकर मुंशीनगर में अब्दुल हसन के घर हुई लूट की फुटेज दिखाकर लुटेरों की पहचान कराने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने से भी पुलिस कुछ क्लू मिल रहे हैं। सोमवार को कई फील्ड यूनिट की टीम कुछ लोगों के फिंगर प्रिंट लेकर लेकर छानबीन करेगी। इससे लूट के राज का पर्दाफाश होने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है।
रामपुर गार्डन की कोठी नंबर 35 बी/15 में शुक्रवार की रात 8.30 बजे घुसे बदमाशों के बारे में पुलिस को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। सराफ प्रदीप अग्रवाल और उनकी पत्नी मंजू अग्रवाल अभी भी दहशत में हैं। वह इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि नकाब लगाने वाला बदमाशों का साथी कौन था। कोठी के बारे में वह अच्छी तरह से जानता था।सराफ टंडन डायग्नोस्टिक सेंटर के सामने की कोठी में ही लूट हुई है। पुलिस टंडन डायग्नोसिस सेंटर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने में लगी है। शाम छह बजे से रात ग्यारह बजे तक की फुटेज कब्जे में दो युवकों को सराफ की कोठी के सामने देखा गया है। घटना के समय दस मिनट बिजली गुल रही, लेकिन इसके बाद सराफ के घर से कैमरे में कोई निकलता दिखाई नहीं दे रहा है। वह किस रास्ते के सराफ के घर के निकल गए, पुलिस इस बात का पता लगाने की जद्दोजहद कर रही है। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सोमवार को कुछ लोगों के फिंगर प्रिंट मिलान के लिए लेने हैं। कुछ और भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई है, लेकिन उनमें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। गाड़ी आती-जाती नजर आ रही है।
पश्चिमी यूपी के पांच गैंगों पर शक
-पश्चिमी यूपी के गैंगों बरेली को काफी समय से निशाना बना रहे हैं। वह लग्जरी कारों से आकर वारदात करने के बाद भाग जाते हैं। प्रेमनगर में 22 लाख रुपये की लूट में मेरठ के यासीन गैंग का नाम आया था। पकड़े जाने पर उसके गैंग के लोगों ने माल भी बरामद कराया। उस गैंग को शहर में प्रॉपर्टी का धंधा करने वाला एक व्यक्ति लाया था। बाद में फिर यासीन गैंग के लोगों ने मीरगंज सराफ के घर लूट की वारदात कर दी। सराफ को निशाना बनाने में यासीन गैंग के लोग माहिर हैं। उनका साथी हसीन अभी बाहर है, पुलिस उसे पकड़ने में अभी तक नाकाम रही है। इसके अलावा मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं के अलापुर में लुटेरों के गैंग हैं। पुलिस रामपुर बाग में हुई लूट के मामले में पांच गैंगों पर काम कर रही है। बदमाशों के फोटो का कलेक्शन कर लिया है। सोमवार को सराफ को फोटो दिखाकर बदमाशों की पहचान कराने की कोशिश की जाएगी।