फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Films fond of 'Anna' created Chakarghini

फिल्मों के शौकीन ‘अन्नी’ ने पुलिस को बनाया चकरघिन्नी

Sun, 17 Sep 2017 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 17 Sep 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
 एक्शन फिल्में देखने को शौकीन अन्नी (बदला हुआ नाम) के चौंकाने वाले बयान के बाद पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। राधा माधव स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चों से दोस्ती गांठने के लिए अन्नी को रुपये देने वाला वो शख्स कौन था जो हमेशा हेलमेट से अपना चेहरा ढके रहता था, उसकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस के हाथ कोई भी ठोस सुराग नहीं लगा है। आसपास के दुकानदारों ने एक संदिग्ध युवक की मौजूदगी के बारे में जरूर बताया है लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि यह शख्स अन्नी के जरिये राधा माधव के नर्सरी के बच्चों से दोस्ती क्यों करना चाहता था। उसके मंसूबे क्या थे। बच्चों के अपहरण की साजिश थी या वह दिल्ली के प्रद्युम्न जैसे कांड को दोहराना चाहता था। 
विज्ञापन

राधा माधव स्कूल से थोड़ी ही दूर स्थित एक निजी स्कूल का छात्र अन्नी पांच दिनों से राधा माधव स्कूल के बच्चों को टाफी, चिप्स खिलाकर उनसे दोस्ती कर रहा था। बीते मंगलवार को वह जब स्कूल में बेधड़क घुसता जा रहा था, तभी रिसेप्शन पर बैठी माला सिंघल की निगाह में आ गया। उन्होंने सवाल किए तो उसने स्कूल में अपने भाई के पढ़ने की बात कही, जिसके बाद वह अंदर चला गया। दोबारा उसको बीते गुरुवार को टीचर गुंजन ने पकड़ा और प्रबंधन को बाहरी छात्र के स्कूल के अंदर होने की सूचना दी। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। अन्नी के मुताबिक एक हेलमेट वाला बाइक सवार उसको रुपये देकर बच्चों से दोस्ती करने के लिए कहता था। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने उसने यही बयान दिया। 
विज्ञापन


अस्वस्थ बताकर अन्नी को घर ले गए परिवार वाले   
शनिवार को अन्नी स्कूल पहुंचा, लेकिन उसके परिवार वाले स्कूल में अस्वस्थ होने का आवेदन लगाकर उसे पूरनापुर गांव स्थित अपने घर ले गए। गांव में भी अन्नी की चर्चा रही। उसके पिता किसान है और प्लाट खरीदने और बेचने का काम भी करते हैं। घर पर मौजूद अन्नी ने शुरुआत में कहा कि पुलिस को देखकर उसने घबराहट में यह बयान दिया था, लेकिन जब उसको पता चला कि पुलिस के पास उसका वीडियो मौजूद है तो अन्नी ने अपने बयान दोहरा दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ममेरा भाई और दो दोस्त पढ़ते हैं राधा माधव में 
परिवार के मुताबिक फिल्मों का शौकीन अन्नी को मार्च में एडमिशन के बाद हास्टल में रखा गया था, लेकिन शरारतों के बाद उसको घर वापस लाना पड़ा था। यह भी पता चला कि उसका एक ममेरा भाई भी राधा माधव स्कूल मेें पढ़ता है। वहीं पूरनापुर गांव के आगे झाला निवासी दो सरदार बच्चों से भी उसकी दोस्ती है। 

संदिग्ध बाइक सवार की मौजूदगी के संकेत 
शनिवार को पुलिस ने हरुनगला से लेकर बड़ा बाईपास तक के रूट में सीसी फुटेज खंगाली। वही पटरी दुकानदारों से भी पूछताछ हुई। कुछ दुकानदारों ने एक संदिग्ध बाइक चालक की मौजूदगी के संकेत दिए हैं। जिसके बाद राधा माधव स्कूल के पास यूपी 100 गाड़ी की तैनाती कर दी गई है। 

-----
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्कूल के आसपास सुरक्षा बढ़ाई है। बाइक सवार हेलमेट वाले युवक की तलाश की जा रही है। छात्र से दोबारा पूछताछ की गई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed