फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Faridpur chairman stone house , wife indecency

फरीदपुर चेयरमैन के घर पथराव, पत्नी से अभद्रता

Wed, 06 Apr 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। मिर्धान मोहल्ले में जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर गुस्साई भीड़ ने नगर पालिका चेयरमैन की गैरमौजूदगी में उनके घर और दुकान पर पथराव कर हंगामा कर दिया। उनकी पत्नी से भी अभद्रता की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। बाद में घर आए चेयरमैन ने घटना की निंदा तो की पर किसी के खिलाफ कार्रवाई से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

कस्बे में बीसलपुर रोड पर नगर पालिका अध्यक्ष लालाराम गुप्ता का आवास और प्रतिष्ठान है। इनके घर से करीब आधा किमी दूर मोहल्ला मिर्धान में एक तालाबनुमा जगह थी। कुछ लोगों ने इसे अपी संपत्ति बताते हुए पाटकर प्लाट बना लिए। अब मोहल्ले का पानी तालाब में न जाकर गलियों में भर रहा है। जलभराव से आजिज मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पालिका जाकर विरोध प्रकट किया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। मंगलवार शाम मोहल्ले के काफी लोग एकत्र होकर पालिका अध्यक्ष के घर पहुंच गये। उन्होंने नारेबाजी करते हुए चेयरमैन को बाहर बुलाने की मांग की। बताते हैं कि चेयरमैन उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। चेयरमैन की पत्नी और  उद्योग व्यापार मंडल के  महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गिरिजा रानी गुप्ता बाहर आईं और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बताते हैं कि भीड़ में मौजूद कुछ खुराफाती तत्वों ने गिरिजा रानी से अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उन्होंने नाराजगी जताई तो घर और प्रतिष्ठान पर पथराव कर दिया। तत्काल ही घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग समझने को तैयार नहीं हुए। तब पुलिस ने इन्हें लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने जताया विरोध
व्यापार मंडल अध्यक्ष राव वीरेंद्र अग्रवाल, महावीर जायसवाल, डब्लू भारद्वाज, अनुज शुक्ला, राजीव मिश्रा, अनुज पांडेय, अतीश अग्रवाल ने बैठक करके संगठन की नेता गिरिजा रानी गुप्ता से अभद्रता पर नाराजगी जताई। कहा कि पब्लिक अपनी समस्या को लेकर चेयरमैन से चाहे जो व्यवहार करे, पर उनके घर पर हमला और पत्नी से बदसलूकी की गई जो बिल्कुल गलत है। संगठन इस घटना की निंदा करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका में ही होगा समाधान
नगर की समस्या का समाधान कार्यालय में ही किया जायेगा न कि घर पर। घर पर पथराव करना, परिवार के साथ गालीगलौज, अभद्र व्यवहार करना अशोभनीय है। हंगामा करने वालों को इस बारे में सोचना चाहिए। हालांकि नगर की जनता मेरे परिवार का हिस्सा है, मैं कोई कार्रवाई नहीं करूंगा। 
- लालाराम गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed