{"_id":"59b845264f1c1be17f8b660b","slug":"fake-notes-printed-in-mirganj-caught-in-badayun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरगंज में छपे नकली नोट बदायूं में पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीरगंज में छपे नकली नोट बदायूं में पकड़े गए
बरेली।
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए अाआराोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज में छपे नकली नोटों की खपत बदायूं में कई सालों से की जा रही थी। नकली नोट असली नोटों की गड्डी के बीच में रखकर चलाए जाते थे। पुलिस ने पकड़े गए चार युवकों से 82 हजार के नकली और 97720 असली नोट बरामद किए हैं। पकड़े गए चारों युवकों में नासिर मीरगंज नगर पंचायत का सभासद है, जबकि रहीश उसका सगा भाई है। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर चारों को जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी कमल किशोर ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सोमवार रात कोतवाली पुलिस ने लावेला चौक के निकट एक गेस्ट हाउस से चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 82 हजार के नकली नोट बरामद हुए। इनमें दो हजार, पांच सौ और सौ के नोट शामिल हैं। चारों युवकों से 97720 रुपये असली भी बरामद हुए। बरेली जिले के मीरगंज कस्बे के मोहल्ला सराय खां निवासी आमिर अहमद, रहीश, इरशाद और नासिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे कई सालों से यहां नकली नोट खपा रहे हैं। जो नोट प्रचलन में होते हैं वही छापते हैं। उनका गैंग बरेली मंडल समेत प्रदेश के कई जिलों में नकली नोटों की सप्लाई करता है। सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने मीरगंज स्थित अड्डे पर नहीं मारा छापा
मीरगंज। नकली नोटों के साथ कस्बे के चार युवकों को गिरफ्तार करने के बाद भी बदायूं पुलिस ने यहां आकर जांच-पड़ताल करने की जहमत नहीं उठाई। गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बदायूं पुलिस को मीरगंज का अपना वह अड्डा भी बता दिया था, जहां वे नकली नोट छापते थे लेकिन पुलिस ने अड्डे की तलाशी लेकर नोट छापने का सामान कब्जे में लेने की जरूरत नहीं समझी।