{"_id":"589b71424f1c1bc15537a86e","slug":"elderly-woman-killed-in-broad-daylight-in-the-eye-fodi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की आंख फोड़ी फिर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की आंख फोड़ी फिर मार डाला
बरेली।
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman killed in broad daylight in the eye Fodi
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केसरपुर गांव में बुधवार दिनदहाड़े 60 साल की बुजुर्ग महिला की आंख फोड़कर हत्या कर दी गई। किसी धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया गया था। उसकी चीख पुकार पर गांव वाले दौड़े लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। यूपी 100 पर कॉल कर पुलिस बुलाई गई मगर न बदमाश हाथ आए न ही महिला की पहचान हुई। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छानबीन की बात कह रही है।
घटना अपराह्न 12 बजे की है। गांव में गमी होने के कारण पुरुष कब्रिस्तान गए थे। गांव में महिलाएं ही थी। अचानक मज्जू खां के बाग के पास से एक महिला की चिल्लाने की आवाज आई तो महिलाएं दौड़े-दौड़े वहां पहुंच गईं। एक बुजुर्ग महिला के सड़क पड़ी होने पर सब सन्न रह गए। महिलाओं ने उसे हिलाया डुलाया मगर वह बोल नहीं सकी। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया गया था। 100 कदम दूर पर उसका दुपट्टा भी पड़ा था। उसकी पहचान की कोशिश की गई मगर वह उस गांव की नहीं थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस ने उसकी जेब से 200 रुपये मिले। इससे अंदाजा लगाया गया कि लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। प्रधान यासीन बेग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि महिला घुमंतू बिरादरी की भी हो सकती है। उसकी पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस बिंदु पर भी काम किया जा रहा है कि कहीं कोई उसे मारकर यहां फेंक तो नहीं गया है।