फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken youth create chaos in Bank

नशे में धुत युवकों का बैंक में हंगामा, पुलिसकर्मियों से मारपीट

Tue, 06 Mar 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 06 Mar 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth create chaos in Bank
यूपी 100 - फोटो : amar ujala

सिविल लाइंस स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रुपया निकालने पहुंचे शराब के नशे में धुत दो युवकों ने जमकर बवाल किया। स्टाफ से अभद्रता की। बैंक मैनेजर की सूचना पर यूपी-100 की टीम पहुंची तो दोनों युवक अपने रसूख का हवाला देते हुए पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के बाद दोनों भागने लगे तो पुलिस उन्हें पकड़कर कोतवाली ले गई। दोनों ने कोतवाली में भी जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों को गालियां दी। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान करके मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। 

विज्ञापन

आईएमए के टेक्निकल ऑफिसर आईबी सिंह सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं। वह आईएमए भवन में ही रहते हैं। उनका बेटा मनीष रघुवंशी दवाइयों का होलसेल का काम करता है। मंगलवार को उसने अपने मामा के बेटे जितेंद्र के साथ पहले शराब पी, फिर उसे साथ लेकर रुपये निकालने के लिए आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा। वहां दोनों स्टाफ से अभद्रता करने लगे। महिला स्टाफ से भी गालीगलौज की। इस पर बैंक कर्मचारियों ने यूपी-100 पुलिस बुला ली। कोतवाली के अंडर ट्रेनी दरोगा नरेंद्र कुमार भी पहुंच गए। आरोप है कि मनीष और जितेंद्र पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए और उनसे मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


जीजा हैं एसपी, वर्दी उतर जाएंगी तुम्हारी
मनीष ने पुलिसकर्मियों को धमकी दी कि उसके जीजा चंदौसी में एसपी है। एक फोन आने के बाद सबकी वर्दी उतर जाएगी। दोनों के पकड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस के पास कुछ पुलिस अधिकारियों के फोन आए भी लेकिन तब तक पुलिस उनके खिलाफ लिखा-पढ़ी कर चुकी थी। लिहाजा दोनों को कोर्ट भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed