{"_id":"29baa8c2affec3121649e1d8b529c47e","slug":"doctor-s-house-one-million-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर के घर दस लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर के घर दस लाख की चोरी
बरेली
Updated Mon, 04 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवादा शेखान में एक डॉक्टर के बंद पड़े घर में पड़ोसी की सीढ़ी की मदद से घुसे चोर दो लाख रुपये की नगदी और 15 तोले सोने का जेवर समेत करीब दस लाख रुपये का माल चुरा ले गए। डॉक्टर का परिवार मूल रूप से थाना सुनगढ़ी(पीलीभीत) के भिखारीपुर गांव का रहने वाला है। परिवार वहीं डाक्टर के बड़े भाई की मौत की गमी में शामिल होने गया हुआ था। तीन दिन बाद रविवार को लौटकर देखा तो पूरे घर के ताले टूट हुए मिले। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। देर रात को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
थाना बारादरी के नवादा शेखान निवासी डॉक्टर आरिफ हुसैन की मौत के बाद उनकी पत्नी सईदा बेगम ही अपनी बेटियों के साथ रहती हैं। उनकी बेटी जूही कतर(सऊदी अरब) में पति के साथ रहतीं हैं। दूसरी बेटी राबिया की शादी पीलीभीत में ही हुई है। बेटा कोई नहीं है, तीन छोटी बेटियां अभी पढ़ रही हैं। जूही और राबिया भी इन दिनों उनके पास आई हुई हैं। शनिवार को सईदा के जेठ अख्तर हुसैन की मौत की खबर आई तो वह अपनी बेटियों के साथ घर में ताला लगाकर चली गईं। रविवार को रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने आकर देखा तो घर अंदर से बंद था। खिड़की के सहारे बाहर से झांकर देखने पर जाल से खिड़की लगी थी। पड़ोसी की छत से एक बेटी घर में आई तो सामान बिखरा देखकर उसने रोना-बिलखना शुरू कर दिया। बेटी के अंदर से दरवाजा खोलने के बाद सईदा ने देखा तो तीनों कमरों के ताले टूट हुए थे। अलमारी खुली हुई थीं। उनमें से दो लाख रुपये की नगदी के अलावा बेटियों की शादी के लिए रखे 15 तोले सोने के जेवर भी गायब थे। सईदा की सूचना पर उनके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज जगतपुर दिनेश कुमार यादव ने मौके पर जाकर देखा तो एक कमरे में शौच पड़ी थी। सईदा ने बताया कि चोर ही घर में शौच करके गए हैं। घटना से डॉक्टर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाबूराम की सीढ़ी की इस्तेमाल
-सईदा के पड़ोसी बाबूराम की सीढ़ी छत पर पड़ी रहती है। चोरों ने उन्हीं की सीढ़ी का इस्तेमाल करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीढ़ी उनकी छत से उठाने के बाद जाल की मदद से उन्होंने नीचे को गिराकर ऊपर से बांध दी और एक-एक करके उतर गए। आराम से चोरी करने के बाद वह डॉक्टर के घर से निकले। पड़ोसियों की छतें मिली होने का भी चोरों को फायदा मिल गया।