{"_id":"57d317da4f1c1ba83031bc1f","slug":"dcm-for-recovery-stopped-just-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के लिए डीसीएम को रोका तो बस भिड़ गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वसूली के लिए डीसीएम को रोका तो बस भिड़ गई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरा। वसूली के लिए चौकी के सामने रोकी गई एक डीसीएम में पीछे से रोडवेज बस टकरा गई। इससे बस का शीशा टूट गया और उसमें सवार लोग सीटों से टकराकर जख्मी हो गए। इससे गुस्साए यात्रियों ने चौकी घेर ली और काफी देर तक हंगामा किया।
घटना शुुक्रवार सुबह करीब सुबह करीब दस बजे का है। एक डीसीएम गोंडा से गट्टा भरकर दिल्ली जा रही थी। बरेली-पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज थाने की रिपोर्ट चौकी के सामने पहुंचे वहां चौकी के सामने खड़े एक युवक ने हाथ का इशारा करके डीसीएम को रोकना चाहा। डीसीएम चालक ब्रेक लगाने के बजाय गाड़ी आगे बढ़ा ले गया। तभी चौकी पर मौजूद एक दीवान ने दौड़कर चलती गाड़ी में चालक की साइड वाली खिड़की पर जोर से डंडा मारा। तब डीसीएम चालक कमल पांडेय ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। डीसीएम के अचानक रुकने पर उसमें पीछे से आई पीलीभीत डिपो की रोडवेज टकरा गई। इससे बस का शीशा और आगे की लाइटें टूट गईं। अचानक झटका लगने से बस में बैठे लोग इधर-उधर टकराकर जख्मी हो गए। इससे गुस्साए चालक, परिचालक और बस में सवार लोग उतरकर रिठौरा चौकी में जाकर हंगामा करने लगे। लोग डीसीएम अचानक रोकने का विरोध कर रहे थे। मामला बिगड़ता देख चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने फोन पर डीसीएम के चालक से बता की और रोडवेज बस ठीक कराने को कहा। पुलिस के आगे डीसीएम चालक चालक बस ठीक कराने को राजी हो गया, जिसके बाद लोग शांत होकर बस में बैठ गए।
चौकी पर प्राइवेट लोग करते हैं अवैध वसूली
रिठौरा चौकी पुलिस वाहनों से अवैध वसूली खुद नहीं करती, बल्कि गाड़ियों से रुपये लेने के लिए प्राइवेट लोग लगा दिए जाते हैं। इससे पुलिस कर्मी फंसने से भी बचे रहते हैं और अवैध वसूली भी होती रहती है।
विज्ञापन
इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
- यमुना प्रसाद, एसपी देहात
डीसीएम के सामने सांड़ आ गया था, जिससे चालक को अचानक तेज ब्रेक लगाने पड़े। हंगामा होने की बात चौकी वालों ने नहीं बताई।
- गौरव सिंह, एसओ थाना हाफिजगंज