फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dbangi soldier son, outpost incharge scramble

सिपाही के बेटे की दबंगई, चौकी इंचार्ज से हाथापाई

Wed, 28 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 28 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर में महिला चौकी इंचार्ज को पीटने का मामला लोग भुला नहीं पाए कि मंगलवार को एक सिपाही के बेटे ने करगैना चौकी इंचार्ज के साथ सरेआम हाथापाई की। सिपाही का बेटा जिम चलाता है। जिम में लड़का-लड़की के अश्लील हरकत करने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे थे। बाद में मौके पर पहुंचे सुभाषनगर एसओ ने सिपाही के बेटे और लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के रामलीला ग्राउंड मोहल्ला निवासी सिपाही बादशाह सिंह जीआरपी में तैनात हैं। उनका बेटा अंश सिंह करगैना में बदायूं रोड पर हार्डकोर फिटनेस सेंटर (जिम) चलाता है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अंश आए दिन लड़की जिम में लाता है। वह मंगलवार दोपहर भी लड़की को लेकर जिम पहुंचा। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले तो किसी ने फोन करके जिम में लड़का-लड़की के अश्लील हरकत करने की सूचना करगैना चौकी इंचार्ज को दे दी। वह दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और जिम का गेट खुलवाकर पूछताछ करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चौकी इंचार्ज ने लड़के से थाने चलने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। उन्होंने जबरन ले जाना चाहा तो अंश ने चौकी इंचार्ज से भिड़ गया।  मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वायरलेस से कंट्रोल रूम को सूचना दे दी गई। कुछ ही देर में सुभाषनगर एसओ सतीश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे और अंश को गिरफ्तार कर ले लिया। थाने में पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि उसकी मां रेलवे कर्मी और रेलवे कालोनी में रहती है। 
विज्ञापन


एसओ के सामने बेटे को पीटा
बेटे के पकड़े जाने का पता लगने पर सिपाही बादाम सिंह पत्नी समेत सुभाषनगर थाने जा पहुंचे। उन्होंने एसओ के सामने ही बेटे को पीटना शुरू कर दिया। एसओ ने उन्हें समझाकर अलग किया। उन्होंने बताया कि अंश शादीशुदा है और उसके एक बेटा है। उन्हें इस लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़का-लड़की के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का मुकदमा पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है। लड़के ने थाने जाने को आनाकानी की थी। पुलिस के साथ मारपीट की बात गलत है। - सतीश यादव, एसओ सुभाषनगर          
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed