{"_id":"58fd05f04f1c1bee488b5525","slug":"day-to-day-home-burglar-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े घर में घुसे चोर ने फोड़ दिया सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े घर में घुसे चोर ने फोड़ दिया सिर
बरेली।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
करगैना के पास स्थित बीडीए कॉलोनी में रहने वाले मानसिक अस्पताल कर्मी के घर दिन-दहाड़े एक चोर घुस आया। आहट होने पर जब गृह स्वामी कमरे से बाहर निकले तो चोर ने उनके सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए आ गए और चोर को पकड़ कर थाने में दे दिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम होरी लाल निवासी गौटिया बताया है।
सुभाषनगर इलाके के करगैना के पास स्थित बीडीए कॉलोनी में रहने वाले प्रतीक कुमार सिंह मानसिक अस्पताल में अटेंडेंट हैं। रविवार सुबह दस बजे उनके घर का दरवाजा खुला था और वह कमरे में बैठे थे। इसी दौरान एक चोर उनके घर में घुस आया। आहट पर कमरे से निकले प्रतीक पर गैलरी में खड़े चोर ने हमला बोल दिया। उनके सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे प्रतीक के सिर से खून बहने लगा। यह देख उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद को आ गए और उन्होंने चोर को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद सुभाषनगर थाने लाया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।