{"_id":"575f0f5e4f1c1b7d3f11c911","slug":"customers-trying-to-rob-by-bolero-an-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो बुक कराकर लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो बुक कराकर लूटने की कोशिश, एक गिरफ्तार
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवचरा से दहेज का सामान लाने को कहकर बुक की गई बोलेरो पिकअप गाड़ी को सोमवार शाम भुता क्षेत्र में लूटने की कोशिश की गई। विरोध पर चालक को पैर में चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से एक लुटेरे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया जबकि दो फरार हो गए।
थाना भमोरा के ग्राम देवचरा निवासी अतुल गुप्ता उर्फ पप्पू की बोलेरो पिकअप नजदीकी खेड़ा गांव निवासी जयसिंह चलाता है। सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे जयसिंह के पास तीन लोग पहुंचे और 1500 में बोलेरो बुक की। जयसिंह तीनों लोगों को लेकर चल दिया। करीब पांच बजे जब गाड़ी भुता से आगे ग्राम खरदाह से खमरिया जाने वाले मार्ग पर जा रही थी। नहर के पास से गुजरते वक्त तीनों लोगों ने चाकू निकाल लिए। बदमाशों ने गाड़ी साइड में खड़ी करा ली। इसके बाद इन लोगों ने जय सिंह के हाथ पैर बांधने की कोशिश की। विरोध करने पर जयसिंह की बायीं जांघ पर चाकू मारकर घायल कर दिया। जयसिंह के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और क्रिकेट खेलकर आ रहे युवक दिनेश, खरदाह के प्रधान पूरनलाल गंगवार, अमित, दीपक सहित कई लोग यहां पहुंच गये। गाड़ी कब्जे में करने की कोशिश कर रहे बदमाश इससे घबरा गए और भागने लगे। तब ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। बाकी दोनों भागने में सफल रहे। बदमाश चालक से पांच सौ रुपये व एक मोबाइल लूट ले गये। सूचना पर एसआई मनोज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में काफी देर कांबिंग की। पकड़े गये बदमाश ने अपना नाम नाजिम निवासी बब्बन खां पुरवा सुभाषनगर और अपने अन्य दोनों साथियों के नाम अकबर पुत्र छोटू व दिनेश निवासी सुभाषनगर बताए। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है।