फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   currption

चेक में हेराफेरी करके एक लाख निकाले!

Wed, 21 Jan 2015 01:29 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 21 Jan 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
सूरत (गुजरात) के दलाल अंशू ने चेक में हेराफेरी करके एक लाख रुपये ज्यादा निकाल लिए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में सूरत के बैंक ऑफ बड़ौदा की जम्बा बाजार शाखा के मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

6, दीपक मार्केट गली आर्य समाज, बिहारीपुर (कोतवाली) निवासी अनूप कुमार का कहना है कि वह फैन्सी साड़ी और ड्रेस मैटेरियल का थोक विक्रेता है। वह गुजरात के मनन फैशन वर्ल्ड 615 महालक्ष्मी मार्केट सूरत के प्रोपराइटर कपिल नारंग से माल की खरीददारी करते हैं। उन्होंने मनन फैशन के दलाल अंशू को भुगतान के एवज में पांच दिसंबर 2014 की तिथि डालकर 30 हजार 140 रुपये का चेक दिया था। आरोप है कि दलाल अंशू और कपिल नारंग ने बैंक ऑफ बड़ौदा जम्बा बाजार के शाखा प्रबंधक से सांठगांठ करके चेक की तिथि 5 अगस्त 2014 करके रुपयों में एक लाख बढ़ाकर भुगतान ले लिया। एसएसपी से शिकायत करने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित की अर्जी पर सीजेएम पंकज मिश्र ने इस मामले की सुनवाई के बाद कोतवाली पुलिस को मुकदमा लिखने के आदेश दिए। सीजेएम के आदेश पर बैंक ऑफ बड़ौदा की सूरत की शाखा के प्रबंधक के अलावा बड़ा बाजार (बरेली) के शाखा प्रबंधक, दलाल अंशू और कपड़ा कारोबारी कपिल नारंग के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा लिख लिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed