न भैंसें मिलीं, न बदमाशों का पता लगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार थानों की पुलिस की लगातार चल रही खोजबीन भी आंवला के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह की भैंसों का पता नहीं लगा सकी। हालांकि दिनभर भैंसें बरामद होने की अफवाह उड़ती रही लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। इस बीच विधायक ने फिर कहा कि यह मामला सिर्फ उनकी भैंसों को ले जाने तक ही नहीं है बल्कि यह उन्हें और उनके परिवार के लोगों को जानमाल के खतरे के तौर पर देखा जाना चाहिए। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने इस मामले में फोन पर डीआईजी से बात की और भैंसों की बरामदी के साथ ही आरोपियों हरहाल में गिरफ्तार करने को भी कहा।
सोमवार की रात विधायक धर्मपाल सिंह के झाऊनगला स्थित फार्म हाउस से दर्जन भर असलाहधारी बदमाशों ने धावा बोलकर नौकर को बंधक बनाया और नौ दुधारू भैंस लूटकर ले गए। हालांकि इतनी बड़ी घटना को पुलिस ने मात्र चोरी में दर्ज किया। इससे भी भाजपाइयों में नाराजगी है। बुधवार को पुलिस ने शिवपुरी के जंगल में भैंसों की तलाश में छापे मारे लेकिन वहां मौजूद भैंसों के बारे में उसे बताया गया कि यह किसी अंजनी की हैं तो पुलिस चली गई। हालांकि पुलिस लगातार दावा कर रही है कि जल्द ही विधायक की भैंसें बरामद की जाएंगी और उन्हें ले जाने वाले बदमाश गिरफ्त में होंगे।