फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

सत्ता के सहारे घर भी हड़पने की थी प्लानिंग

Tue, 23 Jun 2015 01:33 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 23 Jun 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन


सत्ता के सहारे घर भी हड़पने की थी प्लानिंग


बैनामा कराने को नोटिस देकर दवाब बना रहे हैं
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया और उसके साथियों ने सत्ता के सहारे जीटीआई के रिटायर अफसर लालता प्रसाद के घर और बाकी बची साढ़े तीन बीघा जमीन की हड़पने की प्लानिंग कर ली थी। लालता प्रसाद को बैनामा कराने के लिए दवाब बनाने को नोटिस दो नोटिस दिलवाए गए हैं। लेकिन पुलिस ने पीड़ित के लिखाए गए मुकदमे में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
रिटायर जीटीआई अफसर की तेरह बीघा जमीन का मुफ्त में बैनामा कराने वाले थाना बिथरी चैनपुर के कचौली गांव के हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया और उनके साथियों की गिरफ्तारी करने से पुलिस बच रही है। उसकी सियासी ताकत का इससे भी अंदाजा लग रहा है कि 31 अक्टूबर को लालता प्रसाद और उनके बेटे राहुल को संदेश कनौजिया ने असलहों के बल उठा ले जाने के बाद तेरह बीघा जमीन का मुफ्त में बैनामा करा लिया था। मुकदमा दो महीने बाद 27 दिसंबर को एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बमुश्किल लिखा। पुलिस ने जैसे-तैसे मुकदमा तो लिख लिया, लेकिन अब संदेश और उनके साथियों की गिरफ्तारी से पुलिस बच रही है।
विज्ञापन

लालता प्रसाद ने बताया कि संदेश कनौजिया ने मकान का अपने साथी बिथरी चैनपुर थाने के ही अहलादपुर गांव निवासी श्याम सिंह के नाम और बाकी बची साढ़े तीन बीघा जमीन का शिवनंदन निवासी डंडिया, थाना भुता के नाम एग्रीमेंट करा लिया था। अब उन्हें नोटिस देकर बैनामा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। श्याम सिंह ने अधिवक्ता की तरफ से उन्हें नोटिस भेजकर कहा गया कि मकान का बैनामा कराने के लिए आपने एक साल का समय दिया था। बैनामा किस तारीख में कराना है, बताओ। लालता प्रसाद के मुताबिक इसी तरफ शिवनंदन के अधिवक्ता की तरफ से भी उन्हें नोटिस मिला है। उसमें कहा गया है कि तीन महीने का समय बैनामा कराने का था, आपने अभी तक नहीं कराया। लालता प्रसाद का कहना है कि यह सब उस पर बैनामा कराने के लिए दवाब बनाने को किया जा रहा है। लेकिन वह इंसाफ के लिए लड़ाई जारी रखेेंगे। आईजी से मिलकर अपनी बात फिर से उनके सामने रखकर संदेश कनौजिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
-संदेश कनौजिया और उनके साथियों का उन्हें गिरफ्तारी पर रोक का कोई आदेश नहीं मिला है। ऐसा कुछ होता तो आदेश को आना चाहिए था। विवेचक  छुट्टी पर चले गए हैं। संदेश के खिलाफ सुबूत जुटाए जा रहे हैं। आला अधिकारियों के राय लेकर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी- गजेंद्र सिंह, एसओ बिथरी चैनपुर   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed