फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

प्रेम संबंधों में युवक की हत्या, लाश नदी में फेंकी

Mon, 08 Jun 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 08 Jun 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में एक और युवक की हत्या कर दी गई। शनिवार की रात घर से बुलाकर हत्यारे उसे ले गए और गला दबाकर मारने के बाद लाश बहगुल नदी में फेंक दी। घर से कुछ दूर चप्पलें और सिमकार्ड मिलने के बाद हत्या की शंका जताई जा रही थी। परिजनों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। बात बढ़ती देख पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर जब सख्ती की तो हत्यारों ने बहगुल नदी से लाश बरामद करा दी। हत्या के बाद से गांव में तनाव है।
विज्ञापन

मूलरूप से ट्यूलिया गांव निवासी गंगाराम कश्यप करीब 12 साल पहले अपनी ससुराल माधोपुर जाकर बस गए थे। पांच बेटियों पर राहुल उनका इकलौता बेटा था जो उन्हीं के साथ रामपुर में रहकर नौकरी करता था। चार जून को राहुल अपने घर माधोपुर आया था। शनिवार की रात 8:30 बजे राहुल खाना खाने के बाद घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक रात में 10:0 बजे तक राहुल के दोनों मोबाइल पर घंटी जाती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। फिर घर वाले और पड़ोसी राहुल को तलाशने निकल पड़े। कुछ पता नहीं चला तो रात में ही घर वाले थाने गए, लेकिन मुंशी इंद्रवीर यादव ने सुबह आने को कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान रविवार सुबह एक घर के पास राहुल की चप्पलें और नाला के कि नारे दोनों मोबाइल के सिम पड़े मिले। गुस्साए लोगों ने उस घर को घेर लिया, जिसके पास चप्पलें मिलीं थीं। कुछ लोग घर में आग लगाने की कोशिश में थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। फिर मीरगंज और शाही थाने की पुलिस भी बुला ली गई। गंगाराम की तहरीर पर पुलिस ने गांव के लल्लू जान हाजी, उसके बेटे इरफान, अल्लू जान और उसके बेटे तौफीक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान ही किसी ने बताया कि गांव का ही चेतराम राहुल के साथ रात में शराब पी रहा था। पुलिस को फिर शक हुआ और चेतराम के साथ ही गांव के ही मुनीश और लल्लू जान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दिनभर की पूछताछ के बाद शाम को चेतराम और मुनीश की निशानदेही पर पुलिस ने दो जोड़ा पुल के पास बहगुल नदी से राहुल की लाश बरामद की। लाश मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने हाईवे पर लाश रखकर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक राहुल के चेतराम की पत्नी और मुनीश की बहन से प्रेम संबंध थे। आरोपी चेतराम रिश्ते में राहुल का मामा लगता है। उसी ने योजना बनाई और मुनीश के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। चेतराम ने शनिवार को दिन में राहुल को शराब भी पिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed