फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लाखों रुपये का सरकारी चावल हड़पा, मुकदमा दर्ज

Wed, 27 May 2015 02:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 27 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
 सरकारी चावल गोदाम में पहुंचाने की जगह हड़प करने वाली खुशबू राइस मिल पर गबन का मामला दर्ज कराया गया है। इससे पहले रहमान राइस मिल भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

विभागीय मिली भगत से मिलर्स सरकारी चावल गोदामों में पहुंचाने की जगह निजी कारोबार में उसकी खपत कर देते हैं। करोड़ों रुपये का चावल गबन करने वाले मिलर्स पर मिलीभगत के तहत कोई ठोस कार्रवाई तक नहीं हो पाती है। जोखनपुर स्थित खुशबू राइस मिल ने वर्ष 2013-14 का बकाया चावल एफसीआई गोदामों में जमा नहीं कराया। इस पर संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय ने कई बार चेतावनी दी गयी, लेकिन मिलर्स ने इसे अनसुना कर दिया। संबंधित एसएमआई दिग्विजय सिंह ने भी ठोस कार्रवाई नहीं की। इस पर विभाग ने सिंह को चार्जशीट थमा दी।

विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद एसएमआई दिग्विजय सिंह ने थाना बहेड़ी पर मामला दर्ज कराया है। उप विपणन अधिकारी एसपी शर्मा ने बताया कि खुशबू राइस मिल पर करीब 13 लाख रुपये का चावल बकाया है। मिल से चावल वसूली में लापरवाही बरतने वाले एसएमआई को चार्जशीट पहले से ही दी जा चुकी है। शर्मा ने बताया कि इससे पहले गिरधरपुर स्थित रहमान मिल पर कार्रवाई हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 एसएमआई दिग्विजय सिंह ने मिल मालिकान और पार्टनर जीशान, नजमा, जैतून, हमराज, शकील अहमद, गुड्डू, बाबू, शहीद, फजील अहमद, हसीब अहमद, तकदीर अहमद के खिलाफ लाखों रुपयो के सरकारी चावल को कबन करने का बहेड़ी थाने में मुकदमा कायम कराया है। एसएमआई दिग्विजय सिंह ने रहमान राईस इंड्रस्टी के मालिक अतीकुर रहमान, महफूजुर रहमान, मुजीबुर रहमान आदि के खिलाफ देवरनियां थाने में मुकदमा कायम कराया है।


कोट
दोनंो राइस मिल वालों ने करोड़ाें रुपयों का सरकारी चावल हड़प कर लिया। यदि गबन किए गए चावल की रकम अदा नहीं की गई तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
-रजनीश राय, एसडीएम बहेड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed