बाथ टब में गिरा 11 माह का बच्चा, मौत
कैंट इलाके के नकटिया स्थित एमईएस कॉलोनी निवासी शंभू प्रसाद सेना में तैनात हैं। उनका ग्यारह माह का बच्चा सौरभ सोमवार सुबह आठ बजे आंगन में खेल रहा था। बच्चा रेंगते हुए घर में रखे नहाने वाले पानी से भरे टब में जा गिरा। पानी में डूबने के दौरान बच्चे नाक और मुंह से पेट में पानी भर गया। नजर पड़ने पर घरवालों ने उसे टब से निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने से उसकी हालत बेहद नाजुक थी। उसे सेना अस्पताल ले जाया गया। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद उसकी मां बदहवास हो गई। ये देखते हुए महिला को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को कैंट पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया। नकटिया चौकी इंचार्ज केजी शर्मा ने बताया कि बच्चे की टब में भरे पानी में डूबने से मौत हुई है, पोस्टमार्टम में भी इसकी पुष्टि हुई है।
रहें सावधान
-जिन घरों में छोटे बच्चें हों पानी बाल्टी में न रखें
- वाशिंग मशीन का स्विच कभी आन नहीं होना चाहिए
- जहां स्विच बोर्ड नीचे हैं वहां टेप चिपका देना चाहिए
- बच्चे को कभी अकेला नहीं छोड़ें, उस पर नजर जरूर रखें
- घर का दरवाजा खोलकर कहीं दूर न जाएं