फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चेयरमैन के भतीजे के घर छह लाख की चोरी

Sat, 02 May 2015 02:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 02 May 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन जहीरुद्दीन अंसारी उर्फ कुतुब के भतीजे के घर में घुसे चोर पांच लाख रुपये नगद और जेवरों समेत करीब छह लाख का माल उड़ा ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह घर वालों के जागने पर हुई।
विज्ञापन

चेयरमैन के तहेरे भतीजे मो. रईस अंसारी का वार्ड 14 में दुमंजिला मकान है। बृहस्पतिवार रात वह पत्नी और बच्चों समेत छत पर सोए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह जागने पर नीचे गए तो कमरे का ताला टूटा हुआ और सामान फैला पड़ा था। अलमारी में रखे पांच लाख रुपये, सोने की चेन, झुमकी, दो अंगूठी और चांदी के जेवर समेत छह लाख का माल गायब था। चर्चा फैलने पर पड़ोस के लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ कालू सिंह ने मौका मुआयना किया। फिर रईस ने थाने जाकर तहरीर दे दी, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रईस के मुताबिक करीब सप्ताह भर पहले उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर में अपनी जमीन बेची थी। उसी के पांच लाख रुपये घर में रखे थे।

विज्ञापन

रईस के घर के ऊपरी हिस्से की खिड़कियों में ग्रिल लगी है, जिसमें ताले पड़े रहते हैं। अनुमान है कि चोर घर के पीछे वाली गली में सीढ़ी लगाकर ऊपर चढ़े होंगे खिड़की की ग्रिल का लॉक तोड़कर अंदर घुसे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को जिस ढंग से अंजाम दिया गया इससे किसी करीबी का हाथ होने की आशंका है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। - कालू सिंह, मीरगंज सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed