भाई के डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। मंगलवार सुबह वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। बड़े भाई ने देख लेने पर छात्रा को डांट दिया था। इससे नाराज होकर छात्रा चुपचाप कमरे में गई और गले में दुपट्टा का फंदा डालकर छत के कुंडे पर लटक गई। कुछ देर बाद घर वालों ने कमरे में छात्रा की लाश लटकी देखी तो सन्न रह गए। मगर पुलिस के झंझट से बचने को मामला दबाए रखा। घर वाले आनन- फानन में शव श्मशान भूमि ले गए और दाह संस्कार कर दिया। दिन भर इसकी इलाके में चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार कर दिया।
