फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

महिला मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Tue, 21 Apr 2015 12:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
शीशगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी की अचानक हुई मौत के बाद मिशन अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। परिवार वालाें का आरोप था कि चिकित्सकाें ने गलत इंजेक्शन लगाया जिससे मरीज की मौत हो गई। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के शव अपने साथ ले गए। दूसरी तरफ अस्पताल प्रशासन ने गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

शीशगढ़ के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बफाउर रहमान की 40 वर्षीय पत्नी नर्गिस बानो सोमवार को अस्पताल में अपराह्न तीन बजे अपने बेटे अजीम (21) के साथ इलाज कराने आई थीं। जानकारी के मुताबिक नर्गिस को माहवारी के दौरान ब्लड आने की दिक्कत थी। परिवार वालों का कहना है कि डॉ. अर्चना अग्रवाल ने बिना चेकअप किए ही नर्गिस को इंजेक्शन लगा दिया जबकि वह डायबिटीज और दिल की मरीज थी। बफाउर रहमान के भाई अब्दुल रहीम ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद नर्गिस की हालत बिगड़ी तो उसे आईसीयू में बिना किसी को बताए भर्ती कर दिया। शाम को छह बजे के बाद उसकी मौत की सूचना डॉक्टराें ने दी। नर्गिस की मौत पर परिवार वालों का गुस्सा बढ़ गया और उन्हाेंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

 पुलिस फोर्स और वज्र वाहन भी पहुंचा
मामला पूर्व जिला पंचायत सदस्य से जुड़ा होने के चलते शीशगढ़ के चेयरमैन हाजी शाहिद गुड्डू व सलीक कासिब के साथ सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलवा लिया। एसपी सिटी राजीव मेहरोत्रा और आईएमए अध्यक्ष डॉ. रवि खन्ना भी पहुंच गए। पुलिस फोर्स के साथ वज्र वाहन भी मौके पर था। अस्पताल छावनी बन गया। एसपी सिटी ने शव का पोस्टमार्टम कराने को पूछा तो परिवार वालाें ने इसमें भी संदेह जताते हुए पीएम कराने से मना कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिवार के लोग ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
‘नर्गिस दिल की मरीज थी और उनका पहले से किसी अन्य डॉक्टर से इलाज चल रहा था। उनको इंजेक्शन लगाया गया था लेकिन वह नार्मल इंजेक्शन था जो अमूमन मरीज को लगता ही है। मरीज के गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। ’
अमिताभ द्रोण, उमेश गौतम के कार्यकारी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed