फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Youth's body found injured on railway line

Kushinagar News: रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत मिला युवक का शव

Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found injured on railway line
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड-तरयासुजान रेलमार्ग पर पिपरा मुस्तकिल अगरवा गांव के पास रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे करीब 40 वर्षीय युवक का क्षतविक्षत शव मिला। सूचना पर आई पिपराघाट चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव के शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

बताया ता रहा है कि मृतक के शरीर पर काले रंग का कच्छा, सफेद गंजी और नीले रंग का शर्ट था। उसका शरीर कई टुकड़ों मे कटा हुआ था। मौजूद लोगों ने अनुमान लगाया कि यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे गोरखपुर कैंट से सिवान जाने वाली ट्रेन से हुई होगी। सूचना पर आई पिपराघाट चौकी पुलिस ने ग्राम प्रधान वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में युवक का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी एसआई बृजेश सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed