{"_id":"6a8b4e106adebe9b9a0a1e8f","slug":"no-signs-of-injury-found-in-the-post-mortem-amethi-news-c-96-1-ame1002-174118-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोस्टमार्टम में नहीं मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोस्टमार्टम में नहीं मिले चोट के निशान
Mon, 24 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर के सोनारीकला गांव में रोते-बिलखते परिजन। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी। संग्रामपुर के सोनारी कला निवासी कबाड़ कारोबारी अनुज कुमार (24) की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले और विसरा सुरक्षित किया गया है। शनिवार को बहुलाहा गांव के पास नहर किनारे अनुज का शव मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को ज्वलनशील द्रव्य से जलाने की कोशिश किए जाने की आशंका जताई थी।
रविवार को वीडियो निगरानी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। साथ ही ज्वलनशील द्रव्य डालकर जलाने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने नहीं आई। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। अनुज का शव घर पहुंचते ही मां गुड्डा देवी बिलखने लगीं। भाई अंकित, पंकज और छोटे भाई का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। बहन खुशी भाई की मौत से बिलखती रही। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन मान गए और गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मामले में नामजद सौरभ शुक्ला और छेदी हरिजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में दोनों ने अनुज की हत्या करने की बात से इन्कार किया है। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में हर पहलू की जांच की जा रही है।
पैसों के लेनदेन के विवाद की चर्चा
गांव में अनुज और सौरभ शुक्ला के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की चर्चा है। बताया जा रहा है कि 12 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। समझौते से संबंधित पत्र सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इसे हत्या का कारण होने की पुष्टि नहीं की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।