फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two players clashed during football practice; chaos ensued on the field.

Nainital News: फुटबाल अभ्यास के दौरान दो खिलाड़ी भिड़े, मैदान में मची अफरातफरी

Mon, 24 Aug 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two players clashed during football practice; chaos ensued on the field.
नैनीताल। डीएसए खेल मैदान में फुटबाल का अभ्यास कर रहे दो खिलाड़ियों के बीच अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। मैदान में मौजूद अन्य खिलाड़ियों के बीच अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलग कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में दोनों युवक चोटिल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम डीएसए खेल मैदान में खिलाड़ी फुटबाल का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अलग कर विवाद शांत कराया। मारपीट में चोट लगने पर दोनों का उपचार कराया गया। इसके बाद दोनों युवक एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे और शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता हो गया है। पुलिस ने दोनों युवकों सात नंबर निवासी वैभव साह और डीएसबी क्षेत्र निवासी सुमित कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed