फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Car catches fire after colliding with an electricity pole on Railway Road

Yamuna Nagar News: रेलवे रोड पर बिजली के खंभे से टकराने के बाद कार में लगी आग

Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Car catches fire after colliding with an electricity pole on Railway Road
रेलवे रोड पर यूको बैंक के पास कार में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्यारा चौक स्थित यूको बैंक के बाहर शनिवार की रात होंडा अमेज कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे बिजली का खंभा टूटकर कार पर गिर गया। इसके कुछ ही देर बाद कार से धुआं उठने लगा और आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से बाहर निकलकर जान बचाई।
कार चालक अजय ने बताया कि वह कार में अकेला था और घर की ओर जा रहा था। प्यारा चौक स्थित यूको बैंक के पास पहुंचते ही उन्हें अचानक चक्कर आ गए। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद खंभा टूटकर कार पर गिर गया। इसी दौरान कार से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन

कार के दरवाजे लॉक नहीं थे। वह तुरंत बाहर निकल गया। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कारण बिजली के खंभे की तार जल गए और ऊपर से गुजर रही इंटरनेट लाइन भी टूट गई। इससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए परेशानी बनी रही। सिटी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। रात को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
खंभा टूटने से 14 घंटे गुल रही बिजली
प्यारा चौक स्थित यूको बैंक के पास शनिवार रात कार के बिजली के खंभे से टकराने के बाद क्षेत्र में करीब 14 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। खंभा टूटने से बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। बिजली बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइन और खंभे को ठीक करने का काम शुरू किया। रविवार दोपहर बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

हादसे में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। नुकसान की भरपाई के लिए कार चालक को नोटिस दिया जाएगा। यदि नुकसान की भरपाई नहीं की जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार, एसडीओ बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed