फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: लकड़ी खरीदने के नाम पर महिला से 90 हजार ठगे

Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शास्त्री कॉलोनी निवासी महिला ने लकड़ी खरीदने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 21 अगस्त को एक अज्ञात युवक ने उनसे लकड़ी खरीदने के नाम पर संपर्क किया था। आरोपी ने बातचीत के दौरान लकड़ी खरीदने का झांसा देकर उन्हें अपने विश्वास में लिया। इसके बाद किसी तरह महिला से कुल 90 हजार रुपये ऑनलाइन डलवा लिए।
विज्ञापन

रकम जाने के बाद जब युवक ने कोई जवाब नहीं दिया तो महिला को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू करते हुए लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने महिला से किस माध्यम से संपर्क किया और रकम किस खाते या माध्यम में भेजी गई। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed