फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

पत्नी के शव से लिपटकर रोया और फिर खुद भी जान दे दी

Wed, 15 Apr 2015 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 15 Apr 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
साथ जीने-मरने के वादे तो तमाम लोग करते हैं लेकिन कृष्णगोपाल यह वादा निभा भी दिया। सोमवार की शाम पीलिया से जूझ रही उसकी पत्नी शीतल ने दम तोड़ा तो वह विक्षिप्त सा हो गया। पत्नी के शव से लिपटकर रोया, दीवार में अपना सिर मारता रहा और फिर बदहवासी के इसी आलम में घर से निकल गया। रात में ही उसने चनेहटी के पास ट्रेन से कटकर खुद भी जान दे दी। सुबह ट्रैक पर उसका कटा हुआ शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

सुभाष नगर की राजीव कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण गोपाल अपने पड़ोस में ही रहने वाली शीतल से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी होने के बाद दोनों सुखद जिंदगी जी रहे थे। कुछ दिनों से शीतल की तबियत बिगड़ने लगी थी। लेकिन चूंकि वह आठ महीने की गर्भवती थी इसलिए वह कोई तेज दवा लेने के बजाय घरेलू नुस्खों से ही काम चला रही थी। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो मजबूर होकर कृष्ण गोपाल उसे अस्पताल ले गया। तब पता लगा कि शीतल को पीलिया है। पीलिया से उसकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि अस्पताल वालों ने उसका इलाज करने से हाथ खड़े कर लिए।

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर अस्पताल से लौटा दिए जाने के बाद निराश कृष्ण गोपाल शीतल को घर ले आया। फिर उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए लोगों से सलाह-मशवरा करने निकल गया। इसी बीच शाम को शीतल ने दम तोड़ दिया। घर लौटे कृष्ण गोपाल को शीतल लाश में तब्दील मिली तो वह होश खो बैठा। वह काफी देर उसके शव से लिपटकर बिलख-बिलखकर रोता रहा। विक्षिप्तों जैसी हालत में उसने दीवार से अपना सिर मारना शुरू किया तो जैसे-तैसे परिवार वालों ने उसे रोका। इसके बाद वह यह कहता हुआ निकल गया कि वह भी अब घर लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने देर शाम तक कृष्ण गोपाल का इंतजार किया और फिर शीतल के शव को ले जाकर रामगंगा के किनारे दफना दिया। मंगलवार सुबह जीआरपी से परिवार के लोगों को सूचना मिली तो कृष्ण गोपाल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। उसका क्षतविक्षत शव चनेहटी से नकटिया पुल की ओर ट्रैक पर मिला। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कृष्ण गोपाल के भाइयों ने उसकी भी अंत्येष्टि कर दी। परिवार के लोगों ने बताया कि कृष्ण गोपाल किराये पर टेंपो चलाता था। उसकी और शीतल की बिरादरी अलग-अलग थी इसलिए दोनों के परिवार इस शादी के लिए रजामंद नहीं थे लेकिन जब लाख समझाने पर भी दोनों नहीं माने तो शीतल के परिवार वालों ने उसे शादी करने की इजाजत दे दी, हालांकि वे खुद इस शादी में शामिल नहीं हुए। हालांकि अब सबकुछ सामान्य हो चुका था। कृष्ण गोपाल और शीतल दोनों बेसब्री से अपने घर में नया मेहमान आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed