फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटा प्रॉपर्टी डीलर का बेटा

Thu, 09 Apr 2015 02:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 09 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन

 ईदगाह रोड से कार सवार पांच बदमाशों ने शाहजहांपुर के प्रॉपर्टी डीलर राजा के 22 साल के बेटे अरीब को अगवा कर लिया। बरेली में ढाबे पर अपहरणकर्ता खाना खा रहे थे, इसी बीच अरीब उन्हें चमका देकर उनके चंगुल से छूट भागा। फिर पिता को दी गई सूचना के बाद करीबी हेड कांस्टेबिल वहां पहुंचा और अपने साथ बारादरी ले आया। परिवार वाले भी देर रात थाने पहुंच गए। लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शाहजहांपुर के मोहल्ला पक्का तालाब निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजा के बेटे ने बताया कि वह अपने दोस्त जीशान से मिलने के लिए देर शाम करीब सवा आठ बजे शाहजहांपुर में ईदगाह रोड पर जा रहा था। इस दौरान पांच बदमाशों ने उसे अगवा करके कार में डाल लिया। अरीब ने बताया कि कार में डालते ही बदमाशों ने उसके हाथ बांध दिए। यहां बरेली के पास ढाबे पर अपहरणकर्ता खाना खाने के लिए रुके तो कार की खिड़की लॉक करना भूल गए। इसी का फायदा उठाकर अरीब कार से निकलकर जंक्शन जा पहुंचा। दो अपहरणकर्ता उसका पीछा करते हुए जंक्शन तक भी पहुंचे, लेकिन वह फुटब्रिज के नीचे छिप गया। वहां से उनसे अपनी जेब में साइलेंट पर पड़े मोबाइल से परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी। सूचना पर राजा के दोस्त कलीम अहमद ने अपने परिचित दीवान उस्मान अली (थाना बारादरी की जोगीनवादा चौकी में तैनात) को फोन करके बेटे के बारे में बता दिया। दीवान अपने साथी को लेकर जंक्शन पहुंच गए और अरीब को अपने ढूंढकर अपने साथ लेकर एसएसआई बारादरी को बता दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed