फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जंक्शन से बच्चे को अगवा करने की कोशिश

Sat, 04 Apr 2015 12:52 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 04 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
जंक्शन के पूछताछ काउंटर के पास से शुक्रवार दोपहर पांच साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश की गई। लोगों ने मां की गोद से बच्चा छीनकर भागे आरोपी की पिटाई करके उसे जीआरपी को सौंप दिया। मुकदमा दर्ज कर जीआरपी आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि का पता लगा रही है।
विज्ञापन

देवचरा निवासी गल्ला व्यवसायी रामगोपाल गुप्ता अपनी पत्नी कृष्णा देवी और पांच साल के पुत्र राधारमण के साथ भगवान राम जन्मभूमि दर्शन को अयोध्या जा रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेन का टाइम पता करने को यह लोग पूछताछ काउंटर के पास आए। रामगोपाल काउंटर पर बात कर रहे थे और कृष्णादेवी पीछे गोद में बच्चे को लिए खड़ी थीं। इसी बीच लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति ने कृष्णा की गोद से बच्चा छीन लिया और बाहर की ओर भागने लगा। कृष्णा के चिल्लाने पर रामगोपाल भी शोर मचाते हुए इसके पीछे भागे। माजरा समझकर दूसरे यात्री भी दौड़ पड़े। लोगों ने कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया और पीटने लगे। मौके पर पहुंचा जीआरपी स्टाफ आरोपी को जीआरपी थाने ले गया। प्रभारी एसओ दुर्गा सिंह ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम ज्ञान सिंह बताया। वह कासगंज जिले की सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर का निवासी है। रामगोपाल की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जीआरपी ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उससे पूछताछ की जा रही है। जीआरपी शनिवार को उसे जेल भेजेगी। एसओ ने बताया कि नाम पता तस्दीक करने के साथ ही आरोपी के क्राइम रिकार्ड की जानकारी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


बीस हजार रुपये लेता फिरौती में

आरोपी ज्ञान सिंह के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह अभ्यस्त अपराधी सरीखा लग रहा था पर उसकी बातें अजीबोगरीब थीं। जब उससे पूछा गया कि वह बच्चे का अपहरण क्यों कर रहा था तो उसने कहा कि बदले में बीस हजार रुपये ले लेता। सिर्फ बीस हजार से क्या करता? सवाल पर बोला कि दाल रोटी का जुगाड़ चल जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed