फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नेता जी की बुलेरो है जो लेना है ले लो

Fri, 03 Apr 2015 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस तिराहे पर स्कूटी सवार दो दोस्तों की टांगें तोड़ने वाली बुलेरो के मालिक भी नेता जी निकले। कोतवाली पुलिस ने कार में बैठे प्रधान जी को सिफारिशें आने पर बेगुनाह बताते हुए छोड़ दिया था। बाद में समझौते की कोशिश नाकाम होने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मोहल्ला झंडा निवासी सैफ अली और उसका दोस्त सूफी टोला का शाहबेज स्कूटी लेकर सर्किट हाउस तिराहे पर खड़े थे। इस दौरान सर्किट हाउस की तरफ से तेज रफ्तार आई बुलेरो ने स्कूटी में टक्कर मारकर उन लोगों को जख्मी कर दिया था। हादसे में दोनों की टांगें फैक्चर हो गई हैं। सैफ के दोस्त रेहान के बाइक से पीछा करने पर बुलेरो पकड़ी गई थी। पुलिस की छानबीन के दौरान मालूम हुआ कि बुलेरो तुलाशेरपुर के रहने वाले अजयपाल की है। बुलेरो में बैठे यादव जी प्रधान मौके पर ही पकड़े गए थे। बृहस्पतिवार को दिन भर पुलिस मामले को निपटाने के लिए लगी रही। बुलेरो के मालिक 25 हजार रुपये तक देने को तैयार थे, लेकिन लड़कों के परिवार वालों का कहना था कि अस्पताल का बिल एक लाख रुपये के पार हो चुका है। पुलिस वाले कहते रहे, नेता जी की बुलेरो है, जो लेना है ले ले। लेकिन बात नहीं बन पाई, इसी बीच प्रधान को पुलिस ने बेगुनाह बताकर छोड़ने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed