फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

श्रद्धालुओं से ट्रेन में मारपीट और लूटपाट

Thu, 02 Apr 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Apr 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
हाथरस से पूर्णागिरि जा रहे आधा दर्जन श्रद्धालुओं से ट्रेन में बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट की। करीब दर्जनभर बदमाशों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। यात्रियों का कहना है कि हमलावर तीन बैग लूट ले गए, जिनमें करीब पचास हजार रुपये थे। एक यात्री को ट्रेन से भी फेंक दिया गया। बरेली पहुंचने पर जीआरपी ने यात्रियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

  घटना बुधवार सुबह सात बजे बदायूं क्षेत्र के दबतरा रेलवे स्टेशन के पास हुई। आगरा कैंट से चलकर बरेली आने वाली पैसेंजर ट्रेन की जनरल बोगी में तीन-चार युवकों ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही उनके छह-सात साथी लाठी-डंडे लेकर बोगी में घुस आए। इसके बाद हाथरस के पुन्नेर थाना जंक्शन निवासी योगेश, बॉबी, भगवान देई, शैलू, गीता, हुकुम सिंह, अमर वती आदि की पिटाई कर दी। यह देखकर बोगी में सवार अन्य यात्री सहम गए। हमलावर हाथरस के यात्रियों के तीन बैग लूट ले गए, जिनमें कपड़ों के अलावा पचास हजार रुपये नकद भी थे। विरोध करने पर बदमाशों ने योगेश को ट्रेन से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी ट्रेन से उतरकर भाग गए। इसके बाद जख्मी यात्री बरेली जंक्शन पहुंचे और जीआरपी में शिकायत की। जीआरपी ने जिला अस्पताल में उनका मेडिकल कराया। योगेश ने बताया कि वे सभी हाथरस से बरेली आने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। यहां से इज्जतनगर स्टेशन पहुंचकर छोटी लाइन की ट्रेन से पूर्णागिरि जाते, लेकिन  रास्ते में ही मार-पीटकर लूट लिया गया। उसने बताया कि तीन-चार लड़के पहले से ही बोगी में सवार थे, जबकि दबतोरा के पास उनके छह-सात साथी और आ गए।  
विज्ञापन

00
यात्रियों में सीट को लेकर मारपीट हुई थी। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। लूटपाट की बात की जांच में तस्दीक नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नवनीत कुमार, कार्यवाहक एसओ, जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed