{"_id":"83fcb1b62d75db8cf210c1db05c17801","slug":"crime-hindi-news-419","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो अस्पताल में, विलेन नेता की शरण में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हीरो अस्पताल में, विलेन नेता की शरण में
बरेली
Updated Thu, 02 Apr 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म में साली को हीरोइन का रोल न देने पर हीरो के बाल काटकर पिटाई करने का आरोपी एक नेता की शरण में पहुंच गया है। इसके बाद हीरो के पिता और परिवार पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। इसी बीच बुधवार को हीरो की हालत बिगड़ने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उससे पूछताछ की है।
डॉ.हेमेंद्र कुमार के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में बतौर नायक पटना के अर्जुन पासवान और मुरादाबाद की रजनी शर्मा को नायिका हैं। इस फिल्म की बरेली में शूटिंग प्रस्तावित है। कैंट की रोशनी ने भी फिल्म में हीरोइन के रोल के लिए आवेदन किया था लेकिन अर्जुन ने इन्कार कर दिया था। आरोप है कि इसी वजह से रोशनी के बहनोई अमित और उसके 15-20 साथियों ने सोमवार को मिनी बाईपास पर अपने आफिस में बैठे अर्जुन पर हमला कर दिया। अर्जुन को वे लोग गाड़ी में डालकर इंद्रानगर में उन्हीं के किराये के घर ले गए और जमकर पिटाई की। कैंची से बाल भी काट दिए। मंगलवार को थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी अमित एक नेता की शरण में पहुंच गया। इसके बाद अर्जुन के पिता आईवीआरआई कर्मी वीरेंद्र पासवान पर फैसला करने का दबाव बनाया जाने लगा है। इस बीच बुधवार दोपहर तीन बजे अर्जुन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को प्रेमनगर थाने के दरोगा विनोद आनंद ने अस्पताल पहुंचकर अर्जुन का हालचाल लिया।
00
फोटो...
...तो सबको मार देते हमलावर
मूवी में हीरोइन का रोल कर रही रजनी शर्मा का कहना है कि घटना के समय वह अर्जुन के घर मौजूद थीं। हमलावर उन्हें बुरी तरह पीट रहे थे। हमलावरों ने उनसे तो कोई बदसलूकी नहीं की लेकिन उनका अर्जुन को मारने का इरादा लग रहा था। यह देखकर उन्होंने एसपी सिटी को फोन किया। पुलिस के आने की भनक लगी तो हमलावर भाग गए। अर्जुन पर हमले की खबर मिलने पर बुधवार को उनके तमाम शुभचिंतक घर पहुंचे। आरोपियों की धमकियों की वजह से अर्जुन की पत्नी पूजा काफी सहमी हुई हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
00
अर्जुन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई है। अर्जुन को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया था लेकिन वह थाने नहीं आया। पता चला कि तबियत खराब होने के कारण वह अस्पताल में भर्ती है। दरोगा विनोद आनंद को उसका हालचाल लेने भेजा गया था।

-देवेश सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर