{"_id":"a0185d2c09e141e83f342ded24b1406f","slug":"crime-hindi-news-267","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले छेड़छाड़ फिर लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले छेड़छाड़ फिर लगाई आग
बरेली
Updated Sun, 08 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकतरफा इश्क में डूबे युवक ने मनमानी का विरोध करने पर महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और भाग गया। महिला 90 फीसदी झुलसी है। होली के बहाने महिला के घर आए आरोपी खिलाने पिलाने के नाम पर पति को बाहर ले जाकर छोड़ आया था। पति घर पहुंचा तो उसे पत्नी झुलसी अवस्था में मिली। उसने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को तहसीलदार सदर ने महिला के मजिस्ट्रेटी बयान लिए हैं।
मामला सिरौली के गांव मोर सिंह गौटिया में हुई। गांव के पेशे से बढ़ई मंगलसेन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे होली के बहाने युवक घर आया और खाने पीने के नाम पर उसे बाहर ले गया था। एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने रुके तो युवक उन्हें छोड़कर घर आ गया। उनकी पत्नी भावना किचन में खाना बना रही थी। युवक ने हद से बाहर जाने की कोशिश की तो भावना ने विरोध किया। इस पर युवक ने भावना की पिटाई की और उस पर केरोसिन आयल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान मंगलसेन भी घर आ गया। मंगलसेन ने बताया कि वह भावना को पहले सिरौली फिर रात करीब साढ़े दस बजे जिला अस्पताल लेकर आया। भावना ने मीडिया से बातचीत में युवक पर गंभीर आरोप लगाए। उधर, शनिवार को तहसीलदार खालिद अंजुम ने महिला से बयान लिए हैं। डॉ.हरीश चंद्रा ने बताया कि महिला का शरीर करीब 90 प्रतिशत जल गया है। उसका उपचार किया जा रहा है। मंगलसेन ने अभी थाने में तहरीर नहीं दी है। उसका कहना है कि वह अभी अपनी पत्नी का इलाज करा रहा है। इसके बाद थाने में तहरीर देगा।
कार्रवाई का इंतजार है
90 फीसदी जली महिला का बयान शनिवार की दोपहर तीन बजे हुआ। वह भी तब जब मेमो शुक्रवार रात में ही रिसीव करा दिया गया। थानाध्यक्ष सिरौली अजब सिंह यादव का कहना है कि उन्हें मीडिया से सूचना मिली। बाद में कंट्रोल रूम से भी जानकारी आ गई। रविवार को वह मामले में कार्रवाई करेंगे। वहीं इंस्पेक्टर कोतवाली शक्ति सिंह ने बताया कि होमगार्ड के जरिये अस्पताल का मेमो एसडीएम सदर के यहां शुक्रवार को ही रिसीव करा दिया गया था।
विज्ञापन
छोड़ दी थी स्कूल की नौकरी

पांच साल पहले हरिद्वार में कारपेंटर की नौकरी कर रहे मंगलसेन की शादी यहीं की भावना के साथ हुई थी। शादी के बाद मंगलसेन गांव आ गया और भावना कतरोई बुजुर्ग के एक निजी स्कूल में पढ़ाने लगी। इसी स्कूल में पड़ोस के बड़ा गांव का एक युवक भी पढ़ाता था। वह भावना को प्रेम करने की बात कहकर तंग करता था। इस पर भावना ने स्कूल छोड़कर गुलड़िया में ब्यूटी पार्लर और सिलाई कढ़ाई का सेंटर खोल लिया। युवक अपनी पत्नी को ब्यूटी पार्लर भेजकर नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगा। पार्टनरशिप की बात करते हुए पार्लर की कमाई का हिस्सा भी मांगने लगा