फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नेताजी ने छुड़वा दिया आरोपी बरेली क्राइम ब्रांच करेगी जांच

Sat, 31 Jan 2015 01:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 31 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
निकाह करने का झांसा देकर गांव की ही लड़की का यौन शोषण करने वाले वन दरोगा के बेटे को सत्ता के एक नेता भी बचाने में जुट गए हैं। आरोप है कि पुलिस के जरिए आरोपी को नेता जी ने समझौते के बहाने अपने घर बुलाकर छुड़वा दिया। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच बरेली को सौंप दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के गजरौला इलाके की रहने वाली लड़की को निकाह का झांसा देकर वन दरोगा के बेटे अकरम ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। लड़की के निकाह करने को कहने पर अकरम ने इंकार कर दिया था। शुक्रवार को लड़की ने डीआईजी को बताया कि उसने अकरम के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में मुकदमा लिखाया तो उसके पिता ने शादी कराने का झांसा देकर कोर्ट में अपने पक्ष में बयान करा लिए। इसके बाद अकरम उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब अकरम का निकाह दूसरी लड़की से कर दिया गया। गजरौला थाने की पुलिस के जरिए समझौता कराने के लिए पीलीभीत के नेता जी ने आरोपी और उसे अपने घर पर बुलाया। वहां अकरम और उसके पिता शादी के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने नेता जी कहने पर आरोपी को रिहा कर दिया। डीआईजी ने मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच बरेली को सौंपकर इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed