फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मुझे बचाओ! कमरे में बंद कर अस्मत लूट रहा है फिजियोथेरेपिस्ट

Sat, 10 Jan 2015 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 10 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
crime
ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए दुकान किराए पर लेने की बात करने आई सीबीगंज की ब्यूटीशियन को बृहस्पतिवार रात फिजियोथेरेपिस्ट ने बंधक बना लिया। शराब के नशे में उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। युवती ने सौ नंबर पर कॉल करके मदद मांगी तो पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ युवती को बंधक बनाकर बलात्कार का प्रयास करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह सीबीगंज में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। अब शहर में भी पार्लर खोलना चाहती है। प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला चाहबाई निवासी फिजियोथेरेपिस्ट राकेश जिस अस्पताल में काम करता है, वहीं पर उसकी मौसी भी काम करती है। उन्हीं के माध्यम से उसने राकेश के मकान के नीचे वाले हिस्से में स्थित दुकान और कमरा लेने की बात कही। बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह दुकान देखने के लिए आई। राकेश ने बातों में उलझाकर उसे रोक लिया और ऊपर अपने कमरे में ले गया। बाद में खाना लेने के लिए गया तो बाहर से ताला लगा गया। उसके कई बार फोन करने पर राकेश शराब पीकर वापस आया। आपत्तिजनक वस्तु दिखाकर बलात्कार करने की कोशिश की। वह किसी तरह राकेश के चंगुल से छूटकर बाथरूम तक पहुंची और रात करीब 11 बजे 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस को सूचित कर दिए जाने की भनक लगने पर राकेश का नशा उतर गया। पुलिस के अनुसार उसके पहुंचने तक दोनों बरामदे में थे। युवती को वहीं से बरामद किया गया।  कमरे में आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई। पुलिस आरोपी राकेश को पकड़कर थाने ले आई और उसके खिलाफ युवती की ओर से बंधक बनाकर बलात्कार के प्रयास के आरोप की रिपोर्ट लिख ली है।
विज्ञापन


00
युवती की ओर से फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ बंधक बनाकर बलात्कार के प्रयास के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। -देवेश सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
खुद रुकी थी युवती
युवती मेरे यहां दुकान किराए पर लेने के लिए देर शाम आई थी। वह रात होने की बात कहते हुए खुद रुक गई। मैंने उसे खाना भी खिलाया। युवती मुझ पर गलत आरोप लगा रही है। -राकेश, आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed