फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crikey ! There is also now pulse thugs

बाप रे! अब दाल ठग भी पैदा हो गए

Sun, 24 Jan 2016 01:35 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 24 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सरकारी नौकरी, जमीन जायदाद खरीदवाने, बिकवाने आदि में ठगी के मामले तो बहुत सुने होंगे, लेकिन अब दाल के नाम पर ठगी भी शुरू हो गई। ऐसा सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा, लेकिन यह सच है। ऐसा ही हुआ शनिवार को पीलीभीत रोड स्थित सतीपुर मोहल्ले में। सफेद रंग की जिप्सी से सस्ते दामों में दाल बेचने आए ठग एक युवक को गेहूं से भरे चार कट्टे थमाकर चले गए और पैसा वसूल लिए दाल का।
विज्ञापन

वाकया शनिवार शाम करीब छह बजे सतीपुर मोहल्ले का है। इस मोहल्ले में एक सफेद रंग की जिप्सी आई और उसमें कुछ कट्टे भरे हुए रखे थे। जिप्सी में बैठे लोगों ने अवधेश, परमानंद आदि से 60 रुपये किलो में दाल बिक्री करने की बात कही। इस पर दोनों ने मुहल्ले में ही रहने वाले वीरेंद्र को इस बाबत बताया तो उसने बारह हजार रुपये देकर चार कट्टे जिप्सी से उतरवा लिए। कट्टे उतरते ही रुपये लेने के बाद जिप्सी वाले फुर्र हो गए। शक होने पर वीरेंद्र ने कट्टे खोलकर देखे तो उनमें दाल की बजाए गेहूं भरे थे और उनका वजन तौला गया तो 50 की बजाए 40 किलो का ही निकला। ठगी का एहसास होने पर युवक ने पुलिस को सूचना दी तो बारादरी थाने से चीता मोबाइल पहुंची, लेकिन तब तक जिप्सी मोहल्ले से गायब थी।
विज्ञापन


फाइनेंस पर वाहन दिलाने के नाम पर ठगी
सीबीगंज। फतेहगंज पूर्वी के बिलपुर निवासी अमर सिंह के मुताबिक सीबीगंज के खलीलपुर निवासी अमित मेहरा, राजन मेहरा ने 18 मई 2013 को उन्हें फाइनेंस पर चार पहिया वाहन दिलाने का वायदा किया था। कागजी कार्रवाई करते हुए 182,000 रुपये उनके नाम से फाइनेंस करा भी लिया गया, लेकिन भुगतान देने की बजाए हड़प लिया गया। काफी दिन बीतने के बाद जब गाड़ी नहीं मिली तो उन्होंने रुपया मांगा। इस पर उसके साथ मारपीट कर रुपये वापस देने से मना कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed