{"_id":"5b7b0cd142c79246325490fc","slug":"couple-body-found-hanging-on-tree-five-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले, ऑनर किलिंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले, ऑनर किलिंग की आशंका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्योलड़िया थाना क्षेत्र में गांव पेहना के जंगल में सोमवार को प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रेमी का शव पेड़ पर लटका मिला, जबकि प्रेमिका का शव जमीन पर पड़ा था। उसके गले में पहनी हुई साड़ी का ही फंदा कसा था।
लोगों का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों की मौत की वजह पता चलेगी। क्योलड़िया के गांव पेहना निवासी किसान बिरादरी के मोहन लाल की बेटी माधुरी (20) का गांव के ही दलित वर्ग के सुनील कुमार (23) पुत्र केहर सिंह से प्रेम संबंध थे। इसके चलते 11 जून को दोनों घर से भाग निकले थे। इस पर पिता मोहन लाल ने सुनील और उसके पिता के खिलाफ माधुरी को अगवा कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बाद में तलाश के बाद पुलिस ने माधुरी को परिवार को सौंप दिया और सुनील को जेल भेज दिया था लेकिन माधुरी के बयान के आधार पर मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। 28 जुलाई को माधुरी की शादी शाहजहांपुर में थाना कांठ के गांव बतारे में अनिल से कर दी गई। अब तीज के मौके पर माधुरी मायके आई हुई थी। रविवार रात करीब 11 बजे दोनों अपनेे घर से गायब हो गए। सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच को जंगल में गए तो वहां सुनील का शव पेड़ से लटका मिला। जिस गमछे से शव लटका हुआ था, उसकी गांठें ऐसी लगी थीं जैसे मारने के बाद लटकाया गया हो।
विज्ञापन
पास में ही माधुरी का शव पड़ा था। उसके गले में पहनी हुई साड़ी का ही फंदा कसा था। इस आधार पर लोग ऑनर-किलिंग की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर भिड़ गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।