{"_id":"595d44554f1c1be7448b4613","slug":"congress-leader-accused-of-murdering-servant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता पर नौकर की हत्या का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता पर नौकर की हत्या का आरोप
फतेहगंज पश्चिमी।
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress leader accused of murdering servant
- फोटो : Congress leader accused of murdering servant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कांग्रेसी नेता के घर पर नौकरी कर रहा युवक महीने भर से लापता है। गायब युवक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रहपुरा जागीर की सपना शर्मा ने तहरीर में कहा है कि उसके पति पंकज शर्मा (30) कांग्रेसी नेता के बरेली के आवास विकास स्थित घर में चार साल से नौकरी कर रहे थे। समय पर तनख्वाह न मिलने पर विवाद हुआ और अप्रैल में पंकज नाराज होकर घर चला आया। सपना का आरोप है कि नौ अप्रैल को कांग्रेस नेता की पत्नी कार से गांव पहुंची। आगे से पगार को लेकर कोई समस्या न पैदा होनेे का वादा करके वह पंकज को साथ ले गईं। सपना का कहना है कि इसके बाद से पति घर नहीं लौटा। वह कांग्रेस नेता की पत्नी को जितनी बार फोन करती, कोई न कोई बहाना बना दिया जाता।
दिल्ली में गुमशुदगी दर्ज
पुलिस के सामने कांग्रेस नेता ने बताया कि दिल्ली के आवास में ड्राइवर से बात करने के बाद पंकज अचानक कहीं चला गया था। दिल्ली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी थी। वहीं, फतेहगंज पश्चिमी के इंस्पेक्टर ब्रजराज मिश्रा ने बताया कि अपहरण की पुष्टि नहीं हो रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
लापता पंकज की गुमशुदगी हमने स्वयं लिखा रखी है। पंकज के परिजन साजिशन हम पर दबाव बना रहे हैं। वो मुझसे पैसा चाहते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि ये सब उनके अपने परिवार की कलह है। उसकी मां खुद कहती थी कि पंकज को अपने यहां ही रखो, घर न भेजो। जहां तक मेरी पत्नी का सवाल है वो 9 तारीख को उसके घर गई ही नहीं। यह बिल्कुल झूठ है। पंकज के पिता महेश पाल शर्मा का कहना है कि घर की कलह की वजह से उसने छह महीना पहले बहू सपना को घर से अलग कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ उनका एक रिश्तेदार है धमकी देता रहता है। खुद को सीबीआई का बता कर पैसे मांगता रहता है। - कांग्रेस नेता