{"_id":"589625fe4f1c1b8d73e7fe20","slug":"clue-murder-of-joanna-s-old-friend-met-nemchand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमा के पुराने दोस्त से मिला नेमचंद की हत्या का क्लू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमा के पुराने दोस्त से मिला नेमचंद की हत्या का क्लू
बरेली।
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Clue murder of Joanna's old friend met Nemchand
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर नेमचंद की हत्या का क्लू उसके पुराने दोस्त रोहित के जरिए मिला है। पत्नी पर पहले ही दिन से पुलिस को शक तो था ही। सैदूपुर लश्करीगंज के विजेंद्र सिंह से बात होने की पुष्टि से कहानी खुलती गई। हत्या के दिन विजेंद्र की लोकेशन भी उसी स्थान पर मिली, जहां नेेमचंद का शव पड़ा हुआ था। सारे सुबूत पुख्ता होने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर प्रेमा और उसके प्रेमी को जेल भिजवा दिया।
24 जनवरी को नेमचंद को शराब पिलाने के बहाने ले जाकर उसकी पत्नी के प्रेमी विजेंद्र सिंह ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसका शव 29 जनवरी को थाना बिथरी चैनपुर के बिचपुरी गांव के पास शिव मंदिर के पीछे खेत में पड़ा मिला था। पुलिस छानबीन करते हुए उस अस्पताल में पहुंची, जहां प्रेमा नौकरी करती है। पता लगा कि यहां एक युवक रोहित से उसकी दोस्ती थी। शादी होने के बाद से दोनों के संबंधों में कुछ दिन से खटास आ गई थी। पुलिस के मुताबिक, हत्या के दिन प्रेमा ने अपने इसी पुराने दोस्त के मोबाइल से विजेंद्र सिंह से बात की। इसके पहले भी प्रेमा कई बार उसके फोन का विजेंद्र से बात करने को इस्तेमाल करती रहती थी। प्रभारी निरीक्षक करनपाल सिंह यादव ने बताया कि विजेंद्र प्रेमा से संबंध होने के बाद संजयनगर में ही किराए पर रहने लगा था। शक होने पर नेमचंद शराब पीकर प्रेमा को पीटता था। इसीलिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। शनिवार को दोनों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।