फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chairman Siruli family ' cold war '

सिरौली चेयरमैन के परिवार में ‘शीतयुद्ध’

Thu, 02 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 02 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन ममता पांडे ने पति और बेटे पर गंभीर आरोप लगाए तो हलचल मच गई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि अब वह इसे घर का झगड़ा बताकर खुद ही निपटाने की बात कह रहीं हैं। उधर, उनके पति सुरेश पांडे का कहना है कि चेयरमैन डेढ़ महीने से बरेली में रह रही हैं। जल्द मामला निपटा लिया जाएगा।  
विज्ञापन

 बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले उनके परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। अब चेयरमैन ने पति और सौतेले बेटे पर गंभीर आरोप लगाकर पुलिस अफसरों से शिकायत कर दी। अधिकारियों ने इस मामले को जांच के लिए सिरौली थाने पहुंच दिया।  ममता पांडे ने कहा कि उन्होंने शिकायत की थी मगर अब कोई मामला नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे। यह घर का झगड़ा है। हम खुद ही बैठकर इसे निपटा लेंगे। इस बारे में उनके पति सपा नेता सुरेश पांडे ने कहा कि गंभीर आरोप लगाने की बात गलत है। चेयरमैन का छोटे बेटे से झगड़ा हो गया था। वह 13 अप्रैल को बरेली चली गई थीं। बीच में दो बार आईं फिर चली गईं। जल्द सब ठीक हो जाएगा। उनसे बात हुई है। वह आ जाएंगी। इस बारे में जो बातें की जा रही हैं वह बेबुनियाद हैं। 
विज्ञापन


कोट
शिकायतें तो आती रहती हैं। हालांकि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। वैसे में बाहर हूं। यदि शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी। 
-आरके सिंह एसओ सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed