{"_id":"57d312104f1c1b3d3b31b3b4","slug":"cant-in-jaipur-killing-missing-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट से लापता महिला की जयपुर में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट से लापता महिला की जयपुर में हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब चार महीने पहले कैंट इलाके से लापता हुई एक महिला की जयपुर में हत्या कर दी गई। जयपुर में उसका शव पहाड़ी पर पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर महिला के घरवाले जयपुर के लिए रवाना हो गए।
कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली 50 वर्षीय नंदा पत्नी गोवर्धन 13 मई को लापता हो गई थी। उसकी गुमशुदगी कैंट थाने में दर्ज है। तभी से परिवार वाले नंदा को तलाश रहे थे। उधर, शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में एक पहाड़ी पर महिला का शव बरामद हुआ। लाश पुरानी होने से कंकाल में तब्दील हो चुकी है। मौके मिले नंबर पर जयपुर पुलिस ने संपर्क किया तो कैंट में रहने वाले गोवर्धन के बेटे दिनेश का निकला। जयपुर पुलिस से बातचीत करने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार को परिवार वालों के साथ दिनेश जयपुर के लिए रवाना हो गए।