फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cajolingly sweep three mobile shoppers

तीन दुकानदारों को बहलाकर उड़ा ले गई मोबाइल

Wed, 17 Feb 2016 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों में तीन दुकानदारों को बहलाकर मोबाइल फोन लेकर चंपत हो जाने वाली लड़की मंगलवार को इनके हत्थे लग गई। थाना बारादरी के संजयनगर की एक दुकान से मंगलवार को फिर मोबाइल झटकने के प्रयास में दुकानदारों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घरवालों को सूचना मिली तो उसकी मां ने पुलिस के सामने अगले माह उसकी शादी होने दुहाई दी और बख्शने के लिए कहा। मां ने चार हजार रुपए जुर्माना दिया तब दुकानदार माने और लड़की को जाने दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को संजयनगर में अमल गुप्ता और उनका साथी विक्की मोबाइल की दुकान पर बैठे थे। इस दौरान इज्जतनगर इलाके के एक गांव की लड़की दुकान पर आई। लड़की अच्छी कंपनी का मोबाइल दिखाने के बहाने काउंटर से अमल का ही मोबाइल लेकर यह कहकर चल दी कि सहेली को बुलाकर ला रही है। 15 दिन पहले भी वह अमल की दुकान से इसी अंदाज में एक मोबाइल चोरी करके ले जा चुकी थी। विक्की ने उसे पहचानकर पीछा करके संजयनगर चौराहे पर रोक लिया। इसके बाद पूरी मार्के ट में शोर मच गया। लड़की को संजयनगर के ही बाला जी के नाम से मोबाइल की दुकान चलाने वाले राकेश गुप्ता ने भी पहचान लिया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले यही लड़की उनकी दुकान से मोबाइल चोरी कर ले गई थी। उनकी दुकान से भी मोबाइल चोरी करने के बाद लड़की सहेली को बुलाने के नाम से खिसक गई थी। राकेश के पड़ोसी श्यामलाल भी मौके पर पहुंच गए। श्यामलाल ने बताया किउनकी कॉसमेटिक का दुकान से भी लड़की मोबाइल चोरी कर ले गई थी। तीनों दुकानदार लड़की को लेकर थाने आ गए। यहां दरोगाओं की टीम मामले को निपटाने में लग गई। बाद में यह मामला महिला दरोगा को सौंप दिया। महिला दरोगा ने दोनों पक्षों से बातचीत कराई तो लड़की की मां ने कहा कि मुकदमा लिखने के बाद उसकी बेटी का भविष्य खराब हो जाएगा। अगले महीने उसकी बेटी की शादी होनी है। चार हजार रुपये हर्जाना लेने के बाद दुकानदार शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed