{"_id":"5addda744f1c1b6e098b5f27","slug":"businessmen-kin-of-rajesh-agrawal-arrested-for-attacking-brother-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में वित्त मंत्री के भतीजों में झगड़ा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संपत्ति विवाद में वित्त मंत्री के भतीजों में झगड़ा, एक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 23 Apr 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
Hemant Agrawal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरिया, सीमेंट के कारोबारी दो भाइयों के बीच प्रापर्टी को लेकर रविवार को झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर में बड़े भाई ने छोटे को सरिया मारकर घायल कर दिया। उनका हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के भतीजे हैं।
रामपुर गार्डन में रहने वाले हेमंत अग्रवाल का कटरा मानराय में सरिया, सीमेंट का व्यवसाय है। उनका छोटा भाई कुनाल अग्रवाल रामपुर गार्डन के पैतृक मकान में उनके साथ ही रहता था। हेमंत के मुताबिक कुनाल 15 दिन पहले राधेश्याम एन्क्लेव में शिफ्ट हो गया। दोनों भाईयों के बीच राधेश्याम एन्क्लेव में दो सौ गज के दो प्लॉट को लेकर विवाद है। इसी विवाद में शुक्रवार को कुनाल अपने भाई हेमंत अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा। वहां पिता और मां के जेवर और नकदी के बंटवारे को लेकर उनमें विवाद हुआ, फिर मारपीट हो गई। कुनाल का आरोप है कि हेमंत ने सरिया मारकर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने कुनाल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उनकी तहरीर पर हेमंत के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गालीगलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में हेमंत को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि मेडिकल की सप्लीमेंट रिपोर्ट आने के बाद जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई जा सकती है।